Gardening Tips: गर्मियों में सूखने लगा है शमी का पौधा, बस जड़ में डाल दें यह 1 कप घोल...कुछ दिनों में होगा हरा-भरा

Tips to prevent shami plant in summer: क्या गर्मी बढ़ने के साथ आपका भी शमी का पौधा सूखने लगा है? आज हम आपको इस प्लांट को सूखने से बचाने के लिए उपाय बताने जा रहे हैं। इस तरीकों को अपनाकर आप शमी के पौधे हरा-भरा बना सकती हैं।
revive shami plant

shami plant care tips: गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर गार्डन में लगे हुए पेड़-पौधे सूखने लगते हैं। जिसके चलते प्लांट्स की सही तरीके से देखरेख करना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा वो एक समय के बाद सूखने लगते हैं। तेज धूप की वजह से अक्सर आपने पौधे की पत्तियों और फूल को सूखते देखा होगा। ऐसे में पौधों को हरा-भरा बनाने के लिए उचित खाद देना और सही समय पर पानी और धूप दिखाना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से पौधे बहुत तेजी से ग्रोथ करते हैं और सूखते भी नहीं हैं।

आजकल आपने देखा होगा अधिकतर घरों में शमी का पौधा लगा हुआ होता है। दरअसल, सनातन धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। शमी के पौधे का सीधा संबंध भगवान शिव से है। भगवान शिव को शमी के फूल काफी प्रिय हैं। यह पौधा देखने में भी काफी सुंदर लगता है। इसकी छोटी-छोटी पत्तियां गार्डन में लगी हुई काफी सुंदर लगती हैं। शमी के पौधे को आप गमले और जमीन दोनों में लगा सकती हैं। ऐसे में शमी का पौधा भारतीय घरों में सुंदरता दर्शाने के साथ धार्मिक महत्व भी रखता है। वहीं अगर झुलसाती गर्मी में आपका पौधा सूख रहा है, तो बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसे हरा-भरा बनाने के उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी फॉलो करके शमी के पौधे में जान डाल सकती हैं।

शमी के पौधे को हरा-भरा बनाएंगी ये 2 चीजें

prevent shami palnt for drying

आवश्यक सामग्री

  • छाछ- 1 कप
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी- 1 लीटर

बनाने का तरीका

gardening tips

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ी खट्टी छाछ लेनी है।
  • अब आपको इसमें हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करना है।
  • इसके बाद आप इस घोल में छाछ के बराबर पानी मिला दें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

buttermilk and haldi

  • इस घोल को आप हफ्ते में एक बार शमी के पौधे में डाल दें।
  • कुछ ही दिनों में आपका सूखा हुआ शमी का पौधा दोबारा से हरा-भरा होने लग जाएगा।

अन्य टिप्स

  • अगर आपके शमी के पौधे की पत्तियों में चींटियां या कीड़े लग रहे हैं, तो उसके लिए आप मिट्टी की गुड़ाई करके चुटकी भर हल्दी डाल दें।
  • शमी का पौधा अगर बढ़ नहीं रहा है तो उसके लिए आप गोबर और केले के छिलके की खाद को मिलाकर डाल सकती हैं।
  • फिटकरी का घोल भी शमी के पौधे की केयर करने के लिए बेहतर साबित होता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock/herzindagi/amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP