Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:54 PM IST

कहीं आपके घर भी तो नहीं है नकली शमी का पौधा, फूल और कांटों को देख ऐसे करें असली की पहचान

सावन मास में शमी के पेड़ का विशेष महत्व है। बता दें कि आजकल मार्केट में नकली शमी के पौधे भी बेचे जा रहे हैं, ऐसे में आज हम आपको असली पौधे की पहचान बताएंगे।  
Updated:- 2024-07-23, 17:03 IST
image

सावन मास में शमी के पत्ते, पौधा और फूल इन तीनों का बहुत महत्व है। बता दें कि यह भगवान शिव का प्रिय पौधा है, जिसका पत्ता, फूल और डाली सभी चीजें पूजा से लेकर हवन तक, कई धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से शमी के पौधे या पेड़ का बहुत महत्व है। बहुत सी पूजा और अनुष्ठानों में इसका उपयोग किया जाता है, तभी तो लोग इसे अपने घर के गमले और क्यारी में लगाकर रखते हैं। आज के इस लेख में हम आपको शमी के पौधे की असली पहचान के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में हमें इंस्टाग्राम यूजर myplantsmygarden के एक वीडियो से पता चला है। myplantsmygarden ने अपने वीडियो में शमी के असली पौधे के पहचान के बारे में बताया है, चलिए जानते हैं इस लेख में इसके बारे में विस्तार से।

इस तरह से करें असली और नकली शमी के पौधे की पहचान

How to identify a Shami plant

ऐसे होते हैं असली शमी के पौधे के फूल

Myplantsmygarden ने बताया है कि शमी के पौधे की पहचान आप इसमें खिलने वाले फूल से कर सकते हैं। असली शमी के फूल का रंग सिर्फ पीला होता है। वहीं नकली शमी के पौधे में खिलने वाले फूल का रंग हल्का गुलाबी और पीला होता है।

इसे भी पढ़ें: इन विशेष दिनों में न तोड़ें शमी के पत्ते, शनि देव हो सकते हैं नाराज

ऐसे होते हैं असली शमी के पौधे के पत्ते 

Characteristics of Shami tree

असली शमी के पौधे में आने वाले पत्ते का रंग हल्का फीका हरा होता है और उसकी लंबाई काफी छोटी होती है जैसे बबूल की पत्ती होती है, जैसा कि आप चित्र में देख सकते हैं। myplantsmygarden के अनुसार नकली शमी के पौधे का रंग गहरा हरा होता है और इसका आकार लंबा होता है।

ऐसे होते हैं असली शमी के पौधे के कांटे

Myplantsmygarden ने असली शमी के पौधे के कांटे के बारे में बताया हे कि असली शमी के पौधे में दो पत्तियों के बीच में कांटे आते हैं, जो बेहद छोटे होते हैं। वहीं नकली शमी के पौधे में पत्तियों के साथ कांटे आते हैं और इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या घर की छत पर रख सकते हैं शमी का पौधा?

Myplantsmygarden ने फूल, पत्ते और कांटे के मदद से असली और नकली शमी के पौधे की पहचान का तरीका बताया है। आप भी यदि घर में शमी के पत्ते का पौधा घर ले आए हैं, तो इस तरह से असली और नकली का पता लगा सकते हैं।

 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit-  Instagram (myplantsmygarden) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।