छाछ में मिलाएं ये एक चीज, मिनटों में खत्म होंगे गार्डन के सारे कीड़े

हर किसी के घर में एक न एक गमला या पौधा जरूर होता है। मौसम के बदलाव और पोषक तत्वों की कमी के चलते इनमें कई तरह के कीड़े और बीमारियां लगते रहती है। लोग पेड़-पौधों पर लगी कीटों के उपचार के लिए घर पर बनी कई तरह की खाद और बाजार से केमिकल बेस्ड फर्टिलाइजर का उपयोग करते हैं। वैसे तो ये हमारे पेड़-पौधों की ग्रोथ में अच्छा असर दिखाते हैं, लेकिन कई बार बाजार से खरीदे हुए केमिकल बेस्ड फर्टिलाइजर के उपयोग से पौधे की ग्रोथ रुक जाती है, या ज्यादा केमिकल डालने के कारण पौधे सूख भी जाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको एक देसी फर्टिलाइजर के बारे में बताएंगे। यह खाद आपके घर पर मौजूद चीजों का मदद से बनाई जाएगी और इससे आपके पौधे की ग्रोथ तेजी से होगी। घर पर तैयार यह आर्गेनिक खाद पेड़-पौधों के लिए वरदान से कम नहीं है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, घर पर ही खाद बनाने की इस विधि के बारे में...
कैसे बनाएं फर्टिलाइजर

सामग्री
- एक गिलास-छाछ
- एक कप नारियल पानी
- एक कप फलों का रस
- एक चम्मच हल्दी
- आधा छोटा चम्मच हींग
- एक लीटर पानी
खाद बनाने की विधि
- छाछ वाली खाद तैयार करने के लिए बड़े कंटेनर में छाछ, नारियल पानी, हल्दी, हींग और फलों के रस को मिक्स करें।
- अब सभी चीजों को मिलाने के बाद इसे एक लीटर पानी के साथ घोल लें।
- आप इस घोल को पेड़-पौधों की जड़ों और पत्तों में डालें, इससे आपके गार्डन में लगे पौधों को अनगिनत लाभ मिल सकते हैं।
- आप चाहें, तो इसे किसी मटकी में भरकर पैक कर लें और मिट्टी के अंदर एक महीने के लिए छोड़ दें, बाद में इसे खाद की तरह इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: मिट्टी में नमक डालने से क्या होता है? जानें पौधों को मिलने वाले इन लाभों के बारे में
छाछ वाले खाद को पेड़-पौधों में डालने से मिलते हैं ये लाभ

- इस घोल को पौधे में डालने से पौधे पर लगने वाले फंगल रोग और कीड़ों से सुरक्षा मिलती है।
- पेड़ पौधे की ग्रोथ रूक गई हो, तब इस घोल को डालने से पेड़ तेजी से ग्रो करते हैं।
- पेड़-पौधे में यदि फूल और फल नहीं आ रहे हैं, तब भी यह घोल असरदार होता है।
- गार्डन के पत्ते यदि तेजी से पीले होकर गिर रहे हैं, तब भी आप इस घोल का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्लांट्स के ग्रोथ और फ्लावरिंग के लिए बेस्ट हैं, घर पर बने ये होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।