Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

जानें कैसे 20 हजार रुपये में करें प्री-वेडिंग फोटोशूट प्लान?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप 20 हजार से कम में प्री वेडिंग शूट करा सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-11-28, 20:00 IST
how to plan a pre wedding photoshoot in hindi

शादियों का सीजन आ गया है और आजकल प्री-वेडिंग का जमाना है। यह एक तरह का फैशन भी बन गया है और कपल के करीब आने का बहाना भी। अगर आप भी अपने प्री-वेडिंग शूट का प्लान बना रही हैं तो आज हम आपको इस लेख में 20K के अंदर फोटोशूट करने की टिप्स बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कैसे करें बीस हजार से कम में प्री वेडिंग शूट।

ज्यादा फोटोग्राफर न हों

photographers

आजकल फोटोशूट बहुत ही महंगा हो गया है ऐसे में जितनी बड़ी टीम होगी उतना ही ज्यादा उनका प्राइज होगा। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम 2 से 3 लोगों की ही फोटोग्राफर टीम को सेलेक्ट करें। ऐसा करने से आपके पैसे भी बचेंगे और अगर आप किसी सेट डेस्टिनेशन पर जाते हैं तो ज्यादा लोगों के लिए गाड़ी भी बुक नहीं करनी पड़ेगी।

इसे जरूर पढ़ें-प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाना है खास तो दिल्ली के इन खूबसूरत स्मारक में पहुंचें

जगह हो पास

nearby destination

कोशिश करें की आप जिस भी जगह पर फोटोशूट के लिए जा रहे हैं वो आपके शहर से पास हो और खूबसूरत भी हो। अगर आप पास की कोई सुंदर जगह चुनते हैं तो आपका खर्चा भी नहीं आएगा और जगह के सुंदर होने की वजह से आपकी फोटोज भी अच्छी आएंगी।(फोटोग्राफी से जुड़े टिप्स एंड ट्रिक्स)

आजकल डेस्टिनेशन शूट बहुत ही महंगा हो गया है और अगर आप दूर की जगह लेते हैं तो आपका खर्चा भी बढ़ेगा।

एक दिन का रखें फोटोशूट

photoshoot

अगर आपको पैसे देने ही हैं तो क्यों न अच्छे से उसका फायदा भी ले। मौसम का कोई भरोसा नहीं होता है लेकिन अगर सही समय पर फोटो ली जाए तो बहुत ही अच्छी फोटोज आप क्लिक करा सकते हैं।(फोटोज को आर्गेनाइज करने के आइडियाज)

एक दिन के फोटोशूट में आप सुबह से शाम होने तक अलग अलग व्यू की फोटोज ले सकते हैं। आजकल सर्दियां है तो आपको धूप में गर्मी भी नहीं लगेगी और सनकिस वाली फोटोज भी अच्छी आएंगी।

ड्रेस कोड का रखें ध्यान

dress code

सबसे ज्यादा खर्चा हमारे कपड़ों पर होता है इसलिए आप अपने पार्टनर की ड्रेस के मैचिंग या फिर कलर कंट्रास में ही कपडे लें। इस बात का भी ध्यान रखें की 2 से ज्यादा कपड़ों में फोटोशॉट न करें।(वेडिंग शूट से जुड़े ट्रिक्स)

यह खर्चा बढ़ने का तरीका है केवल। कोशिश करें कि अपने पुराने कपड़ें जिन्हें आपने केवल एक या दो बात ही पहना है उनका इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-कैमरा खरीदने का बना रहे हैं मन तो इन बातों का रखें ध्यान

आप अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए कहां जाने वाली हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।