प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाना है खास तो दिल्ली के इन खूबसूरत स्मारक में पहुंचें

Photoshoot Places In Delhi: खूबसूरत तस्वीरों को लेकर एक कहानी है कि 'अपनों के साथ ली गई तस्वीर एक बेजुबां कहानी होती है और बिना कुछ बोले ताउम्र कहानी बयां करती रहती है'। शायद इसलिए आजकल हर कपल्स शादी से पहले अपनी लव स्टोरी को तस्वीरों में कैद कर लेना चाहते हैं।
शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट जीवन का एक खास पल होता है। जीवन को यादगार बनाने के लिए आजकल लगभग हर कपल्स प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाते हैं। कई कपल्स प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में भी पहुंच जाते हैं।
इस लेख में हम आपको दिल्ली में मौजूद उन स्मारक के में बारे में बताने जा रहे हैं जो प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भारत के हर शहर में फेमस है। आपको भी यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
हुमायूं का मकबरा (Humayuns Tomb)
दिल्ली के फेमस स्मारक में शामिल हुमायूं का मकबरा प्री-वेडिंग शूट के लिए एक बेहतरीन स्थल है। शादी के सीजन में आपको यहां कैसे कई कपल्स मिल जाएंगे जो फोटोशूट के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप होने वाले जीवन साथी के साथ मुग़ल कालीन बैकग्राउंड देना चाहते हैं फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचा चाहिए। यहां आप डिफरेंट-डिफरेंट एंगल से खूबसूरत तस्वीर ले सकते हैं। यहां मौजूद बागवानी में भी फोटोशूट करा सकते हैं।
- फोटोशूट के लिए चार्ज:- वैसे तो हुमायूं का मकबरा घूमने के लिए 30 रुपये का टिकट लगता है। लेकिन यहां फोटोशूट के लिए लगभग 200-300 रुपये चार्ज देने होते हैं।
इसे भी पढ़ें:प्री-वेडिंग शूट के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं मध्य प्रदेश की ये जगहें
हौज खास फोर्ट (Hauz khas fort)
अगर आप फोर्ट के साथ-साथ तालाब के किनारे प्री-वेडिंगशूट करवाना चाहते हैं तो फिर आपको हौज खास फोर्ट ज़रूर जाना चाहिए। इस फोर्ट के अंदर हरियाली और फूलों के बीच ली गई तस्वीर यक़ीनन यादगार बन सकती है। यहां छोटे-छोटे ऐसे कई इमारत है जहां आप पार्टनर के साथ रोमांटिक फोटो ले सकते हैं।
- फोटोशूट के लिए चार्ज: हौज खास फोर्ट घूमने के लिए 25 रुपये का टिकट लगता है। फोटोशूट के बारे में कहा जाता है कि सिर्फ घूमने का टिकट लेकर इसके अंदर फोटोशूट करा सकते हैं।
लाल किला (Red Fort)
दिल्ली के सबसे फेमस फोर्ट में शामिल लाल किला प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी फेमस है। यहां देश के लगभग हर कोने से कपल्स फोटोशूट के लिए पहुंचते हैं।
लाल किला परिसर के अंदर आप दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास जैसे इमारत के सामने तस्वीरें ले सकते हैं। लाहौरी गेट और दिल्ली गेट के सामने भी प्री-वेडिंग की तस्वीरें बेस्ट आती हैं।
- फोटोशूट के लिए चार्ज: रेड फोर्ट में घूमने के लिए 35 रुपये का टिकट लगता है, लेकिन फोटोशूट के लिए आपको अलग से चार्ज देना पड़ सकता है।
लोधी गार्डन (Lodhi Garden)
प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए लोधी गार्डन भी एक बेस्ट स्थान है। इस गार्डन में अंदर स्थित इमारत फोटोशूट के लिए काफी फेमस है। इस गार्डन में मौजूद फ्लावर गार्डन भी फोटोशूट के लिए बेस्ट स्थान है।
लोधी-गार्डन में सिर्फ फोटो ही नहीं बल्कि रोमांटिक-रोमांटिक वीडियो भी शूट करवा सकते हैं। इस गार्डन में एक तालाब भी मौजूद जहां आप फोटोशूट करवा सकते हैं।
- फोटोशूट के लिए चार्ज: प्रवेश के लिए कोई चार्ज नहीं है और फोटोशूट के लिए भी कई चार्ज नहीं है।
इसे भी पढ़ें:प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट हैं ये बेंगलुरु की जगहें
दिल्ली में यहां भी फोटोशूट के लिए पहुंचें
हुमायूं का मकबरा, लाल किला, लोधी गार्डन और हौज खास फोर्ट के अलावा अन्य कई ऐतिहासिक स्मारक में फोटोशूट करवा सकते हैं। कुतुब मीनार, अग्रसेन की बावली, सफदरजंग मकबरा और इंडिया गेट के सामने भी प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,pixieset,sandeepshokeen)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।