सभी के घर में कोल्ड ड्रिंक्स और पानी की बोतलें इकट्ठा हो जाती है। एक समय के बाद वे हमारे किसी काम की भी नहीं रहती और हम इन्हें फेंक देते हैं। आप चाहें तो इन बोतलो का इस्तेमाल कर कुछ मजेदार सी चीजें बना सकते हैं। चलिए जानते है आसान टिप्स
वर्टिकल हैंगिंग गार्डन
View this post on Instagram
- पुरानी 5-6 बोतल
- मिट्टी
- पानी
- रस्सी या कोई तार
- पौधे
- बोतल में छेद करने के लिए कोई नुकीली चीज
बनाने का तरीका
- पुरानी बोतलों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।
- अलग- अलग रंग से इसे पेंट कर लें।
- बोतल को साइड से थोड़ा लंबा काट लें
- बोतल के दोनो साइड में छेद कर लें। ताकि उन्हें एक साथ बांधने में आसानी हो।
- अब इसमें आप आसानी से मनी प्लांट या अन्य प्लांट लगा सकते हैं।
- इसे अपने गार्डन या बालकनी में लटका सकते हैं।
फ्लावर पॉट
View this post on Instagram
- प्लास्टिक की बोतल
- रंग
- पेंट ब्रश
- टेप
बनाने का तरीका
- पुरानी प्लास्टिकबोतलों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।
- फिर बोतल को अच्छे से सुखा लें।
- अपनी मनपसंद कलर से आप अपने बोतल को पेंट कर सकते हैं।
- पेंट सूख जाए तो एक बार फिर उसे पेंट करें ताकि कलर सुदंर लगें।
- ब्रश की मदद से आप डिजाइन बना सकते हैं।
- बस आपका बोतल तैयार हो गया है अब आप इसमें कुछ आर्टिफिशल फूल रखें।
मनी बैंक बनाएं
View this post on Instagram
- प्लास्टिक की बोतल
- चार्ट पेपर
- टेप
- गोंद
बनाने का तरीका
- बोतल को अच्छी तरह से धोने के बाद सुखा लें।
- बोतल को उतना ही काटें जिससे बोतल में सिक्का जा पाएं।
- बोतल पर आप कलर भी कर सकते है या फिर चार्ट पेपर भी चिपका सकते हैं।
- बोतल के किनारों पर रंग-बिरंगी टेप से डिजाइन बनाएं।
- आपका मनी बैंक तैयार है।
जिपर पाउच
View this post on Instagram
- दो प्लास्टिक की बोतल
- कैंची
- ज़िपर चेन
- गोंद
बनाने का तरीका
- एक साफ बोतल को ले उसें ऊपर और नीचें दोनो तरफ से काट लें।
- दूसरे बोतल के नीचे के हिस्से का भी इस्तेमाल किया जाएंगा।
- इसे पाउच को खोलने और बंद करने में इस्तेमाल किया जाएगा।
- पहली बोतल के नीचे के कटे हुए हिस्से पर ग्लू से जिप को चिपकाएं।
- दूसरी बोतल के कटे हुए उस हिस्से को जिपर पर चिपकाएं, जिसका इस्तेमाल हम ढक्कन की तरह करेंगे।
- अब आपका जिपर पाउच तैयार है।
- अब इसमें आप सिक्के रख सकते हैं।
हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे क्रिएटिव तरीकों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों