herzindagi
easy ideas to make laddu gopal jhula at home

इन टिप्स की मदद से घर पर ही बनाएं लड्डू गोपाल के लिए झूला

घर पर लड्डू गोपाल के लिए झूला बनाने में आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं लगेगा। इसे आप आसानी से बना लेंगी।
Editorial
Updated:- 2023-11-27, 14:30 IST

मार्केट में लड्डू गोपाल के एक से एक झूले मिलते हैं, लेकिन समस्या यह है कि इनका प्राइस बहुत महंगा होता है। इसलिए आप अपने प्यारे लड्डू गोपाल के लिए झूला नहीं खरीद पाते।

अगर आपने उनके लिए झूला खरीद भी लिया, तो इसे बदलने से पहले आप 10 बार सोंचेंगे। क्योंकि आपने इसे खरीदने के लिए बहुत पैसे लगाए हैं। लेकिन एक समय के बाद ये झूला भी खराब हो जाएगा, फिर आप क्या करेंगे?

अगर आपके साथ भी यही समस्या है और अपने लड्डू गोपाल के लिए झूला खरीदना चाहते हैं, तो परेशान मत होइए। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही लड्डू गोपाल के लिए झूला खरीद पाएंगे। 

माचिस के डिब्बे से बनाएं लड्डू गोपाल के लिए झूला (Handmade Jhula For Laddu Gopal)

how to make laddu gopal jhula with machis

  • माचिस के डिब्बे तो हर किसी के घर में होते हैं, लेकिन आप इससे लड्डू गोपाल के लिए झूला बना सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको 18 खाली माचिस के डिब्बे लेने हैं। (How To Make Laddu Gopal Jhula with machis)
  • फिर आप इन डिब्बों को चौकोर आकार में रखकर इनपर एक साथ टेप लगा दें। 

 

laddu gopal jhula at home

  • ताकि यह डिब्बे एक साथ चिपक जाएं। 
  • इसके बाद आप झूले के साइड में दिखाई दे रहे गोल आकार को गत्ते से बना सकते हैं। आप पेपर गत्ते को रोल करें और उसपर चमकदार कवर लगा दें। 
  • झूले को लटकाने के लिए आपको एक पेपर का रोल बनाना है और उसे फिर चमकदार पेपर से कवर कर देने हैं। 

इसे भी पढ़ें- लड्डू गोपाल के कपड़ों को इस तरह करें साफ

  • अब लड्डू गोपाल के बैठने के लिए आप बड़े माचिस के डिब्बे को खोल कर एक हिस्से को पेपर से सजाएं। 
  • फिर उस डिब्बे में एक कपड़ा रख दें। (मंदिर सजाने के 3 आसान तरीके)
  • डिब्बे में दोनों तरफ छोटा सा होल करके रस्सी से डिब्बे को ऊपर की तरफ लटका दें। 
  • एक रस्सी आप झूले के आगे की तरफ लगाएं, जिससे आप भगवान को झूलाएंगे। इसकी जगह आप मोतियों वाली लैस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब आपका झूला बनकर तैयार है, लड्डू गोपाल को झूले में रख कर मंदिर में रख दें। 

फूलों वाला झूला

how to make laddu gopal jhula

इस तरह का झूला तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक छोटा सा ग्रीन कारपेट चाहिए।

  • मार्केट में आपको यह मात्र 20 रुपये में मिल जाएगा। 
  • साथ ही इसे बनाने के लिए आपको कपड़ों वाले फूलों की जरूरत होगी। 
  • इस तरह के फूल सूट और दुपट्टे को सजाने में भी प्रयोग होते हैं। 
  • अब आपको लड्डू गोपाल को बिठाने के लिए एक कठोर गत्ते की जरूरत होगी। (मंदिर को ऐसे बनाएं सबसे खूबसूरत)
  • इस तरह के गत्ते हर घर में मौजूद होते हैं। जैसे आपने कभी ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया होगा, तो उस बॉक्स की मदद से आप बना सकते हैं। 
  • आपको लड्डू गोपाल को बिठाने के लिए गोल आकृति बनाना है। इसलिए आप एक कटोरी की मदद से इसे बना सकते हैं। 
  • पहले आप पेंसिल से गत्ते पर निशान बनाएं, फिर उसे कैंची की मदद से काटकर उसे लाल कपड़े से कवर कर दें। 

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2023 की खास बातें! यहां देखें लड्डू गोपाल के झूले से लेकर उनके कपड़े तक के बढ़िया विकल्प

  • आप अपने पसंद का कोई भी कपड़ा इसपर लगा सकते हैं। 
  • इसके बाद आप गत्ते के कॉर्नर पर सूट पर लगने वाले लैस लगाएं। साथ ही, झूले को लटकाने के लिए आप मोतियों वाले लैस का प्रयोग करें। 
  • साइड में दिखाई दे रहा पेड़ से आकार का डिजाइन आप, मार्केट में मिलने वाले आर्टिफिशियल पौधों से बना सकती हैं। 
  • इसके सिवा आप घर पर ही पौधों की टहनियों को छोटे-छोटे आकार में तोड़े और उनका एक गुच्छा बनाकर उसे आपस में चिपका दें। 
  • अब आप उन टहनियों को पेंट करें और उस पर रंग-बिरंगे मार्केट में मिलने वाले फूलों वाले लैस का प्रयोग करें। 
  • झूले को लटकाने के लिए भी आप इसी तरह पतली-पतली टहनियों को प्रयोग कर सकती हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।