आपका फर्नीचर हमेशा रहेगा नया, बस बनाएं यह फर्नीचर पॉलिश स्प्रे

हम सभी अपने घर में कई तरह के फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं। यह फर्नीचर ना केवल घर को अधिक आरामदेह बनाते हैं, बल्कि इससे घर देखने में भी काफी अच्छा लगता है। हालांकि, घर की अन्य चीजों की तरह की फर्नीचर को भी पर्याप्त केयर की जरूरत होती है और इन्हें सिर्फ कपड़े से साफ करना पर्याप्त नहीं होता। अमूमन फर्नीचर पर तरह-तरह के दाग लग जाते हैं और इसलिए उन्हें क्लीन करने के साथ-साथ फर्नीचर को चमकाने के लिए फर्नीचर पॉलिश स्प्रे की जरूरत पड़ती है।
यूं तो मार्केट में फर्नीचर की क्लीनिंग व पॉलिशिंग के लिए कई तरह के स्प्रे अवेलेबल हैं, लेकिन यह काफी महंगे होते हैं। साथ ही, इनमें कई तरह के केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण छोटे बच्चों के घर में इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता है।
ऐसे में अगर आप फर्नीचर को पॉलिश करने के लिए एक सस्ता और बेहतर उपाय ढूंढ रही हैं तो आप घर पर फर्नीचर पॉलिश स्प्रे तैयार करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर फर्नीचर पॉलिश स्प्रे बनाने के एक आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
व्हाइट विनेगर से बनाएं फर्नीचर पॉलिश स्प्रे
व्हाइट विनेगर और ऑलिव ऑयल(ऑलिव ऑयल किचन हैक्स) की मदद से एक बेहतरीन स्प्रे तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में आपको महज एक मिनट ही लगेगा।
आवश्यक सामग्री-
- एक चौथाई कप सफेद सिरका
- 1 कप जैतून का तेल
- 3 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल
इसे जरूर पढ़ें-Easy Hacks: महंगे वुडेन फर्नीचर की देखभाल के लिए ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक स्प्रे बोतल लें और उसमें सिरका डालें।
- अब इसमें ऑलिव ऑयल व एसेंशियल ऑयल डालकर बोतल को बंद करें।
- इसे अच्छी तरह से शेक करें।
- अब इसे एक मुलायम कपड़े पर स्प्रे करें और फर्नीचर को पोंछ दें।
- इस तरह आप लकड़ी के फर्नीचर को बेहद आसानी से क्लीन कर सकती हैं।
- ध्यान दें कि आप व्हाइट विनेगर की जगह एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल ना करें।
नॉन-फूड ग्रेड ऑयल से बनाएं स्प्रे
इसमें ऐसे तेलों का उपयोग किया जाता है, जो फूड-ग्रेड नहीं हैं। मसलन, आप जोजोबा ऑयल(जोजोबा ऑयल के लाभ) को चुन सकती हैं। अगर आप लंबे समय तक फर्नीचर पॉलिश स्प्रे को रखना चाहती हैं तो ऐसे में नॉन-फूड ग्रेड ऑयल का यूज करें, क्योंकि इन तेलों की शेल्फ लाइफ अधिक होती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1/4 कप नॉन-फूड ग्रेड ऑयल
- सफेद सिरके की कुछ बूंदें
बनाने का तरीका-
- एक स्प्रे बोतल में ऑयल व सिरके को डालकर मिक्स करें।
- अब एक साफ़ कपड़े पर स्प्रे करें और लकड़ी के फ़र्नीचरपर रगड़ें।
- पॉलिश लगाने के बाद, लकड़ी को हवा में सूखने दें।
नींबू की मदद से बनाएं स्प्रे
नींबू की मदद से भी एक बेहतरीन फर्नीचर पॉलिश स्प्रे तैयार किया जा सकता है। यह स्प्रे ना केवल फर्नीचर में चमक एड करता है, बल्कि इससे एक भीनी-भीनी खुशबू भी आती है।
आवश्यक सामग्री-
- नींबू के तेल की 2 बूंदें
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- जोजोबा या जैतून के तेल की 2 बूंदें
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में नींबू के रस के साथ लेमन ऑयल डालकर मिक्स करें
- अब इसमें जोजोबा या जैतून के तेल डालकर मिलाएं।
- अब एक कपड़े को इसमें डिप करें और अपने लकड़ी के फर्नीचर पर हल्का रब करें।
- आपको इसे पोंछने की जरूरत नहीं है, बस इसे हवा में सूखने दें।
इसे जरूर पढ़ें-फर्नीचर पर लगी सनमाइका को साफ करने के लिए अपनाएं यह टिप्स
तो अब आप भी अपने घर में मौजूद फर्नीचर की केयर करने के लिए यह फर्नीचर पॉलिश स्प्रे बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।