Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

चश्मे की क्लीनिंग में मदद करेंगे यह होममेड क्लीनर

अगर आप आई ग्लास (चशमा) पहनती हैं तो उसे क्लीन करने के लिए घर पर ही यह क्लीनर बना सकती हैं।
Updated:- 2022-08-20, 13:00 IST
eyeglass cleaner at home

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो आई ग्लासपहनना पसंद करती हैं। कुछ महिलाएं स्टाइल के लिए तो कुछ अपनी आंखों की केयर करने के लिए आई ग्लास पहनती हैं। लेकिन लगातार आई ग्लास पहनने के कारण वह जल्द ही गंदे हो जाते हैं। कभी-कभी उन पर गंदे हाथ लगने के कारण भी ग्लास पर गंदगी नजर आती है और कुछ साफ-साफ नजर नहीं आता है। ग्लास में स्टनिंग लुक पाने के लिए सही फ्रेम या नंबर को सलेक्ट करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आवश्यक होता है कि आप उसकी सही तरह से केयर भी करें। साथ ही समय-समय पर उसे क्लीन भी करें।

यूं तो आई ग्लास को क्लीन करने के लिए मार्केट में आई ग्लास क्लीनर मिलते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बेहद आसानी से तैयार कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसके लिए आप कई तरीकों को अपना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही आई ग्लास क्लीनर बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

विच हेज़ल से बनाएं आई ग्लास क्लीनर

विच हेजल की मदद से आई ग्लास क्लीनर(चुटकियों में बनाएं नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स) बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप डिस्टिल्ड वाटर
  • आधा कप विच हेज़ल

बनाने का तरीका-

  • एक स्प्रे बोतल में डिस्टिल्ड वॉटर और विच हेज़लको डालें।
  • अब इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और लेंस पर इससे स्प्रे करें।
  • अब एक माइक्रोफ़ाइबर कपड़े का उपयोग करते हुए आई ग्लास को क्लीन करें।

इसे जरूर पढ़ें-बर्तन साफ़ करने के अलावा डिशवाशिंग लिक्विड का इन 10 तरीकों से कर सकती हैं इस्तेमाल

सिरके की मदद से बनाएं आई ग्लास क्लीनर

vinegar cleaner

सिरके को किचन के अलावा क्लीनिंग में भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप चाहें तो इसकी मदद से एक होममेड आई ग्लास क्लीनर बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 भाग पानी
  • 3 भाग डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर

इस्तेमाल का तरीका

  • एक बाउल में पानी और डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर को डालकर मिक्स करें।
  • अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डालें और अपने चश्मे को स्प्रे करें।
  • अब आप ग्लास को एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े या सूती कपड़े की मदद से साफ करें।

रबिंग अल्कोहल की मदद से बनाएं आई ग्लास क्लीनर

cleaner

रबिंग अल्कोहल भी आई ग्लास को बेहद ही प्रभावी तरीके से क्लीन करता है। आप इसमें डिश सोप(घर पर ऐसे बनाएं लिक्विड डिश सोप) की एक-दो बूंद मिक्स कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 3 भाग रबिंग अल्कोहल
  • 1 भाग पानी
  • डिश सोप की 1-2 बूंदें

इस्तेमाल का तरीका-

  • एक बाउल में 3 भाग रबिंग अल्कोहल को 1 भाग पानी के साथ मिलाएं।
  • अब इसमें डिश सोप की 1-2 बूंदें डालें और फिर एक चम्मच का उपयोग करके सामग्री को एक साथ मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को एक बोतल में डालें।
  • अब, आप इसकी मदद से अपने आई ग्लास को क्लीन करें।

डिस्टल्ड वाटर की मदद से बनाएं आई ग्लास क्लीनर

eyeglasses cleaner

डिस्टिल्ड वाटर की मदद से भी एक आई ग्लास क्लीनर बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • एक स्प्रे बोतल में, बराबर भागों में सफेद सिरका, डिस्टिल्ड वाटर और रबिंग अल्कोहल मिलाएं।
  • अब इसे स्प्रे बोतल में डालें और ग्लासेस को स्प्रे करें।
  • माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें।

इसे जरूर पढ़ें-आपके घर में सबसे ज्यादा गंदी होती हैं ये 5 जगहें, इनकी सफाई है बहुत जरूरी

तो अब आप भी अपने आई ग्लासको क्लीन करने के लिए इन आसान तरीकों को अपनाएं और उन्हें हमेशा चमचमाता हुआ रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।