Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    जानिए, बर्तन साफ करने के लिए किस तरह बनाएं लिक्विड डिश सोप

    इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही लिक्विड डिश सोप बेहद आसानी से तैयार कर सकती हैं। 
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2022-02-10,17:35 IST
    Next
    Article
    Dish Soap

    बर्तनों की सफाई एक ऐसा हाउसहोल्ड वर्क है, जिसे हम सभी नियमित रूप से करते हैं। नाश्ते से लेकर डिनर तक के बाद बर्तन गंदे हो जाते हैं और फिर उसे क्लीन करने के लिए हमें डिश सोप की जरूरत पड़ती है। आमतौर पर, घरों में लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें मार्केट से खरीदकर लाया जाता है। यह डिश सोप थोड़े महंगे होते हैं और इसलिए बर्तनों की क्लीनिंग के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

    लेकिन अगर आप बेहद ही किफायती तरीके से अपने बर्तनों को साफ करना चाहती हैं तो ऐसे में घर ही लिक्विड डिश सोप तैयार करें। घर पर लिक्विड डिश सोप बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल कुछ ही सामग्री की आवश्यकता होगी, लेकिन आप एक बड़ी मात्रा में डिश सोप तैयार कर पाएंगी। इस तरह आप एक ही बार में कई महीनों के लिए लिक्विड डिश सोप बनाकर रख सकती हैं और बार-बार मार्केट से डिश सोप लाने के झंझट से बच सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही लिक्विड डिश सोप बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-

    बोरेक्स और ग्रेटेड सोप का लिक्विड सोप

    homemade dish soap

    इस रेसिपी की मदद से आप महज पांच-दस मिनट में ही लिक्विड सोप तैयार कर सकते हैं।

    आपको चाहिए-

    • 1 कप उबलता पानी
    • 1 बड़ा चम्मच बोरेक्स
    • 1 बड़ा चम्मच कसा हुआ सोप (घर का बना साबुन, कैस्टाइल सोप)
    • 15-20 बूंद एसेंशियल ऑयल

    लिक्विड सोप बनाने का तरीका-

    • सबसे पहले को पानी गरम करें।
    • अब एक बाउल लें और उसमें बोरेक्स और कसा हुआ साबुन मिलाएं। 
    • अब इस मिश्रण के ऊपर गर्म पानी डालें। 
    • इसे तब तक फेंटें जब तक की कसा हुआ साबुन पूरी तरह से पिघल न जाए।
    • मिश्रण को काउंटरटॉप पर 6-8 घंटे के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए ठंडा होने दें। डिश सोप जेल की तरह बन जाएगा।
    • अब इसे एक बोतल में डालें और एसेंशियल डालकर अच्छी तरह हिलाते हुए मिक्स करें।
    • अब आपका होममेड लिक्विड डिश सोप इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

    वॉशिंग सोडा और कैस्टाइल से बनें लिक्विड सोप

    वॉशिंग सोडा और कैस्टाइल सोप की मदद से भी एक लिक्विड डिशवॉशिंग सोप तैयार किया जा सकता है।

    आपको चाहिए-

    • 1 1/4 कप उबलता पानी
    • 1/4 कप कैस्टाइल साबुन बार (कसा हुआ)
    • 1 बड़ा चम्मच वॉशिंग सोडा 
    • 1/4 कप लिक्विड कैस्टाइल सोप
    • 10-30 बूंद एसेंशियल ऑयल 

    लिक्विड सोप बनाने का तरीका

    • सबसे पहले, पानी को उबालें और उसमें कसा हुआ कैस्टाइल साबुन डालें और घुलने तक हिलाएं।
    • अब वॉशिंग सोडा डालें और मिलाएं।
    • लिक्विड कैस्टाइल सोप डालें और मिलाएं।
    • मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर इसमें एसेंशियल ऑयल डालें।
    • अब आप इसे सोप डिस्पेंसर में स्थानांतरित करें। 
    • आप इसे नियमित डिश साबुन के रूप में उपयोग करें।

    नोट- सेट होते ही साबुन का मिश्रण सख्त हो जाएगा। यदि यह डालने के लिए बहुत गाढ़ा है, तो बस थोड़ा सा गर्म पानी डालें और इसे ढीला करने के लिए इसे एक अच्छा शेक दें।  

    इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर आप भी बना सकती हैं नीम का साबुन, जानिए कैसे

    Recommended Video

     

    डिस्टिल्ड वॉटर और कैस्टाइल से बनें लिक्विड सोप

    dish liquid soap

    डिस्टिल्ड वॉटर और कैस्टाइल सोप की मदद से आप चंद ही मिनटों में एक लिक्विड डिशवॉशिंग सोप तैयार करें।

    आपको चाहिए-

    • 1 1/4 डिस्टिल्ड वॉटर
    • 1/4 कप कैस्टाइल सोप 
    • 10-20 बूंद एसेंशियल ऑयल 

    लिक्विड सोप बनाने का तरीका

    • सबसे पहले एक बाउल में डिस्टिल्ड वॉटर लें।
    • अब इसमें लिक्विड कैस्टाइल सोप डालें और एसेंशियल ऑयल डालकर मिलाएं।
    • इसके बाद, आप इसे सोप डिस्पेंसर में स्थानांतरित करें। 

    नोट-अगर आपके पास डिस्टिल्ड वॉटर नहीं है तो ऐसे में आप नल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले आप इसे उबाल लें और हल्का ठंडा कर दें।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

    Image Credit- freepik

     

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi