How to Make Diya With Aluminum: दिवाली सफाई के मौके पर घर पर कई ऐसी बेकार चीजें मिलती हैं, जिसे हम सभी बेकार समझ कर फेंक देते हैं। अगर आपको को क्लीनिंग के दौरान पुराना-फटा एल्युमिनियम फॉइल पेपर मिला है, तो इसे बेकार समझने के बजाय आप इसकी मदद से दीपक बनाकर तैयार कर सकती हैं। हालांकि आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है।
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग घरों में रोटी रखने के लिए करते हैं। अगर आपको सफाई के दौरान एल्युमिनियम पेपर मिला है, तो इसे फेंकने के बजाय दीपक बनाने के लिए कर सकती हैं।
एल्युमिनियम फॉइल से ऐसे बनाएं दीया
इसे भी पढ़ें-DIY Diya Decoration: दिवाली पर मिट्टी के दीयों पर चार-चांद लगाएंगे पिस्ता के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल
पुराने एल्युमिनियम फॉइल अक्सर सिकुड़ जाते हैं। लेकिन आप इन्हीं सिकुड़न का फायदा उठाकर सुंदर दीया बना सकती हैं। इसके लिए आपको इन्हें चौकोर आकार में काट लें। इस तरीके से आप तीन से चार फॉइल पेपर काट लें। अब इन फॉइल को लेकर दीया का आकार दें।
- इसके बाद इस दीये को लेकर किसी गोल और छोटे सरफेस जैसे की केचप की बोतल के ढक्कन वाले हिस्से पह डालकर हाथों से दबाएं। ऐसा करने से एल्युमिनियम फॉइल शीशी के मुंह जैसे आकार में बन जाएगा।
- एल्युमिनियम से दीपक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए कम से कम चार से पांच हिस्से लें। ऐसा करने से दीपक मजबूत रहेगा, जिससे इसके खराब होने का खतरा कम रहेगा।
- इसके बाद जब एल्युमिनियम फॉइल शीशी का आकार लें ले। इसके बाद ढक्कन को निकालकर ऊपर के हिस्से को काटकर एक बराबर कट कर लें।
- इसके बाद मोमबत्ती की मोम को मेल्ट कर इसमें डाले और रूई की बत्ती लगाएं। अब इसे सेट होने के लिए 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इस तरह से आप और भी वेस्ट एल्युमिनियम फॉइल से दीपक तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-कब नहीं जलाना चाहिए गोल बत्ती का दीया?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों