Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई

जल्द ही सर्दियों की शुरुआत होने वाली है इसलिए पहले से ही कंबल और रजाई की सफाई कर लें।   
Updated:- 2022-09-29, 12:45 IST
image

सर्दियों के साथ ही आपको कंबल और रजाई की जरूरत पड़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप सर्दियों के आने से पहले ही सारे कंबल और रजाई को साफ कर लें। दरअसल गर्मियों के दौरान हमें किसी तरह की कंबल की जरूरत नहीं पड़ती है। 

यही कारण है कि हम सारे कंबल और रजाई को बेड या घर के किसी और हिस्से में रख देते हैं। महीनों तक एक जगह पर रखे रहने पर इनमें से बदबू आनी शुरू हो जाती है। बेहतर यही है कि आप इन्हें सर्दियों के आने से पहले ही साफ कर लें। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।  

धूप में रखें 

hacks to clean blanket

धूप में रखने से कंबल या रजाई से जुड़ी सारी दिक्कत खत्म हो जाती है। अगर आपको कंबल बिल्कुल साफ नजर आ रहा हो फिर भी उसे धूप पर जरूर रखें। इससे बदबू, कीड़े और हुमस जैसी समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं अगर आपको लगे कि कंबल बदबूदार हो गया है तो उन्हें 3 से 4 दिन तक लगातार दोपहर के समय धूप में रख दें। 

इसे भी पढ़ेंः हैवी ब्लैंकेट को घर पर धोने का तरीका, आप भी जानें

कवर बदलें 

बिस्तर की सफाई का एक और अच्छा तरीका यह है कि आप उनके कवर बदल दें। एक ही जगह पर रखा रहने से कवर गंदा हो जाता है और बदबू भी आनी शुरू हो जाती है। वहीं अगर आपके पास सिर्फ एक कवर है तो उसे धोकर फिर कंबल या रजाई पर चढ़ाएं। 

गीले कपड़े से करें साफ

clean blanket

बिस्तर को साफ करने के लिए आप गीले कपड़े को भी यूज कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि कपड़ा जरूरत ज्यादा गिला ना हो क्योंकि पानी से रजाई खराब भी हो सकती है। आपको बस कपड़े को हल्का गिला करके पूरी रजाई की घुमाना है। इससे सारी धूल और मिट्टी साफ हो जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः ब्लैंकेट में निकल आए हैं रोएं, तो उन्हें हटाने के लिए आजमाएं ये हैक्स

छोटे ब्लैंकेट को धोएं 

कंबल और रजाई को धोना आसान नहीं है लेकिन आप छोटे ब्लैंकेट को आसानी से धो सकते हैं। इसके लिए आपको मशीन में आधा गर्म और आधा ठंडा पानी डालना है। इसके बाद ब्लैंकेट को मशीन में डाल दें और 10 मिनट के लिए मशीन में ही रहने दें। इसके बाद साफ पानी से ब्लैंकेट को धोएं और सुखने के लिए डाल दें। 

बेड की सफाई 

इन सारे टिप्स के साथ-साथ बेड की सफाई करना भी जरूरी है क्योंकि बहुत से लोग कंबल को रजाई को बेड में ही रहते हैं। गंदे बेड की वजह से कंबल और रजाई भी गंदी हो सकती है।

 

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप सर्दियों के आने से पहले ही सारे कंबल और रजाई को साफ कर सकते हैं। ऐसे ही और टिप्स जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi, Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।