हैवी ब्लैंकेट को धोने में काफी परेशानी होती है। धोते वक्त यह इतने भारी हो जाते हैं, कि उन्हें उठाना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर महिलाएं हैवी ब्लैंकेट को ड्राई क्लीनिंग के लिए दे देती हैं। हालांकि, बार-बार ड्राई क्लीनिंग के लिए देना यानी काफी पैसे खर्च करना। अगर ब्लैंकेट के कपड़े काफी नाजुक हैं तो उसे ड्राई क्लीनिंग के लिए दे सकती हैं, क्योंकि घर में इसे धोने से यह खराब हो जाएंगे। वहीं ऊनी और सूती हैं तो इसे घर पर बिना वॉशिंग मशीन के धोया जा सकता है।
दरअसल, ऊनी और कॉटन वाले हैवी ब्लैंकेट को घर पर साफ करने में थोड़ी मेहनत लगेगी, लेकिन अंदर जमी गंदगी को आसानी निकाल सकती हैं। आज हम आपके साथ शेयर करेंगे, कुछ ऐसे टिप्स जिसकी मदद से आप हैवी कंबल यानी ब्लैंकेट को साफ करने के लिए ट्राई कर सकती हैं।
आपको अधिक मेहनत ना करनी पड़े, इसके लिए कपड़े सुखाने वाले तार पर ब्लैंकेट को फैला दें। जैसे कपड़े सुखाए जाते हैं, ठीक उसी तरह। अब एक डंडे की मदद से उसे अच्छी तरह झाड़ लें। ऐसा करने से जमी हुई धूल-मिट्टी निकल जाएगी और धोते वक्त अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब कुछ देर के लिए हैवी कंबल को इसी तरह तार पर ही लटकाएं रहें।
इसे भी पढ़ें:हैवी फर्नीचर को मूव करते समय इन टिप्स का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई परेशानी
हैवी कंबल को धोने के लिए आपको बड़े से टब की जरूरत होगी, लेकिन इससे पहले एक कपड़े का साबुन लें। साबुन को चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में कर दें। आप चाहें तो डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन मात्रा का ध्यान रखें। साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में मिक्स कर दें। पानी थोड़ा अधिक रखें, अब इस मिश्रण को गैस ऑन कर रख दें, और थोड़ी देर तक इसे गर्म करें। इस दौरान साबुन पूरी तरह गल जाएगा। गर्म होने के बाद इसे टब में ट्रांसफर कर दें, और इसी के साथ इसमें पानी भी मिक्स करें। अब हैवी ब्लैंकेट को इसमें मिक्स कर दें और पैरों की मदद से इसे हर तरफ से दबाएं। इस दौरान कंबल को उलट-पलट करते रहें। करीब 15 मिनट तक पैरों से इसे दबाते हुए गंदगी को निकाल दें और फिर 4 से 5 पानी से इसे रिंस कर लें। इसे निचोड़ने के बजाय डायरेक्ट फैला दें। (सर्दियों के कंबल को ऐसे धोएं)
यह विडियो भी देखें
हैवी ब्लैंकेट को धोने का एक और सिंपल तरीका है, इसके लिए आप 2 बार पहले इसे पानी से रिंस कर लें। अब एक टब में शैंपू और पानी का घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि मात्रा कंबल के अनुसार होनी चाहिए। अब अपने कंबल को इस पानी में आधे घंटे के लिए छोड़ दें, और फिर इसे पैरों की मदद से साफ कर लें। दरअसल, कई महिलाएं गर्म पानी का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि इससे कंबल खराब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:जानिए, घर के लिए थर्मल परदे खरीदना क्यों है एक बेहतर ऑप्शन
हैवी कंबल को वॉशिंग मशीन में भी साफ किया जा सकता है, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि यह अच्छी कंपनी का होना चाहिए। दरअसल, अच्छी कंपनी का वॉशिंग मशीन हैवी वेट को हैंडल कर सकता है। हालांकि, जब आप हैवी कंबल को धोए तो ध्यान रखें कि इसे हाफ-हाफ कर धोएं। कंबल के आधे हिस्से को पानी में डालें, जब यह धुल जाए तो दूसरा हिस्सा वॉशिंग में डालें। इससे आसानी से हैवी कंबल धुल जाएंगे। एक बार में ही कंबल को पानी के अंदर ना डालें, क्योंकि इससे वॉशिंग मशीन खराब हो सकता है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।