चादर पर लगे जिद्दी दाग हटाने के लिए फॉलो करें ये हैक्स

कपड़ों पर लगे कुछ जिद्दी दाग लाख कोशिशों के बाद भी हटने का नाम नहीं लेते हैं। खासतौर पर चादर पर लगे दागों को साफ करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं पर बावजूद इसके दाग हटने का नाम नहीं लेता है। हालांकि कुछ ऐसे टिप्स है जिनकी मदद से आप आसानी से चादर पर लगे दाग हटा सकते हैं।
करें नमक का इस्तेमाल
- नमक हर किसी की रसोई में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। चादर पर लगे जिद्दी दाग को आप नमक की मदद से रिमूव कर सकते हैं।
- चादर को बेदाग बनाने के लिए आपको नींबू को 2 बराबर हिस्सों में काटना है। अब आधे नींबू पर नमक लगाएं और फिर चादर पर रगड़े।
- 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को करने पर चादर का दाग बिल्कुल साफ हो जाते हैं।
- वहीं अगर दाग बहुत ज्यादा गहरा हो तो आप अल्कोहल में नमक मिलाकर भी दाग से छुटकारा पा सकते हैं। (सफेद शर्ट पर लगे जिद्दी दाग ऐसे हटाएं)
इसे भी पढ़ेंः घर पर है छोटी वॉशिंग मशीन तो एक साथ बहुत से कपड़े धोने के लिए आजमाएं ये हैक्स
कॉर्नस्टार्च कर सकता है मदद
- कॉर्नस्टार्च की मदद से आप घर पर एक ऐसा घोल तैयार कर सकते हैं जिससे आपकी चादर चमक उठेगी।
- आपको बस 1 कप पानी में 1 चम्मच कॉर्नस्टार्च और डिटर्जेंट मिलाना है। इस घोल को 3 से 5 मिनट के लिए दाग पर डाल दें।
- इसके बाद दाग को कपड़े धोने वाले ब्रश की मदद से रगड़े। आप देखेंगे कि चादर के दाग हट गए हैं।
सिरका करें यूज
- सिरके में मौजूद गुण चादर को बिल्कुल नया जैसे बना सकते हैं। आपको बस 1 ढक्कन में सिरका लेकर उसे चादर पर डालना है।
- इसके बाद चादर को पानी से धोएं। आप देखेंगे कि चादर पर लगा दाग हट चुका है। वहीं अगर चादर के साथ-साथ और भी कपड़ों पर दाग लगे हैं तो आप बाल्टी में सिरके वाला पानी बनाकर, उसमें भी कपड़े भिगो सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
बेकिंग सोडा भी है अच्छा ऑप्शन
- बेकिंग सोडा का गाढ़ा पेस्ट बनाकर भी आप चादर धो सकते हैं।
- सबसे पहले बेकिंग सोडा का पेस्ट गाढ़ा पेस्ट बनाकर चादर पर डालें। इसके बाद दोनों हाथों से चादर को रगड़ लें।
- इस तरीके से आपकी शर्ट आसानी से साफ हो जाएगी।
तो ये थे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से चादर की सफाई कर सकते हैं। अगर आप क्लिनिंग से जुड़े और कोई हैक्स या टिप्स जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।