रसगुल्ला और चाशनी जैसा बन जाएगा देवरानी-जेठानी का रिश्ता, बस इन बातों का रखें ध्यान

अपनी देवरानी या जेठानी के साथ रिश्ता मजबूत बनाने के लिए हम आपके साथ कुछ टिप्स को इस लेख में शेयर करेंगे। 

 
tips for building strong relationship with devrani and jethani in hindi

जब कोई लड़की मायके का आंगन छोड़कर अपने ससुराल जाती है तो उसे वहां पर सभी के साथ अच्छा रिश्ता बनाना होता है। नई दुल्हन को सास-ससुर से लेकर जेठ-जेठानी तक सभी के साथ रिश्ता मजबूत बनाना पड़ता है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होता है देवरानी-जेठानी का रिश्ता जो रसगुल्ला और चाशनी जैसा बनाए रखना जरूरी होता है क्योंकि इस रिश्ते के मजबूत होने से परिवार में सभी के बीच प्यार भरा रिश्ता कायम रहता है।

अगर आप अपनी देवरानी या जेठानी के साथ खूबसूरत रिश्ता बनाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे यह रिश्ता खूबसूरत बना सकती हैं।

1)दोस्त बनकर रहें

devrani jethani relationship

आपको अपनी देवरानी या जेठानी के साथ दोस्त बनकर रहना चाहिए ताकि आपका रिश्ता मजबूत बन सके। वैसे देखा जाए तो नए घर में जेठानी ही तो नई दुल्हन की दोस्त की तरह ही होती है। नई नवेली दुल्हन के लिए जेठानी-देवरानी का रिश्ता सबसे अहम होता है।

आप अपनी देवरानी या जेठानी के साथ बातों को शेयर करेंगी तो उन्हें भी आपके साथ बात करने का मन होगा और वह अपने मन की बात आपके सामने रखना पसंद करेंगी। इससे आप दोनों के रिश्ते में मिठास आएगी और आप खुद भी अपनी देवरानी या जेठानी के साथ तालमेल बिठा पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की नंद-भाभी की जोडि़यों से सीखें कैसे निभाए जाते हैं नाजुक रिश्‍ते

2)दूरियां करें कम

देवरानी या जेठानी को अगर आप कम समय देंगी तो आपका रिश्ता कमजोर हो जाएगा और इससे आपके रिश्ते में दरार भी आ जाएगी। आपको अपनी देवरानी या जेठानी को समय देना चाहिए ताकि आप उनके साथ मिलजुल कर रहें और आपको उनकी इच्छाओं और जरूरतों का भी सम्मान करना चाहिए ताकि आपको यह भी पता रहे कि उनके मन में ऐसी कौन-कौन सी इच्छाएं हैं जिन्हें वो पूरा करना चाहती हैं। इसके अलावा आपको छोटी-छोटी बातों पर बहन भी नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- शादी के बाद अपनी ननद से रिश्ते सुधारने के लिए फॉलो किए जा सकते हैं ये टिप्स

3)अपनापन रखें

आपको अपनी देवरानी या जेठानी के साथ जलन से ज्यादा प्यार और अपनापन होगा आपको यह समझना होगा की भले ही आप और आपकी देवरानी या जेठानी दो अलग-अलग घर से हैं लेकिन अब आपको उनके साथ अपना परिवार जोड़कर रखना है ताकि ससुराल में खुशहाली बनी रहे और आप दोनों एक दूसरे के साथ खुश रहें।(छोटी-छोटी बातों में होता है सास के साथ झगड़ा तो अपनाएं ये तरीके, बंद हो जाएगी रोज़ाना की बहस) इसके साथ-साथ आपको उनकी बात का सम्मान भी करना चाहिए फिर चाहे वो आपसे उम्र में छोटी ही क्यों ना हो।

इन टिप्स की मदद से आप अपनी देवरानी या जेठानी के साथ रसगुल्ला और चाशनी जैसा बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP