herzindagi
how to link aadhaar with a ration online

इन आसान स्टेप्स से ऑनलाइन राशन कार्ड को आधार कार्ड से करें लिंक

आधार और राशन कार्ड को लिंक करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर बैठे कैसे लिंक कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 19:21 IST

भारत सरकार अपने नागरिकों को आधार और राशन कार्ड को लिंक करने को कह रही हैं। ऐसे में अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड को लिंक करवा सकती हैं। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप खुद से घर बैठेकर भी अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक कर सकते हैं।

क्या होगा फायदा

बता दें कि आधार से लिंक होने के बाद भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाया जा सकेगा। इन दोनों के जुड़ते ही ऐसी आबादी कहीं से भी राशन का फायदा ले सकेगी। सरकार ने ऐलान किया है कि इस साल भी यानी 2023 में भी राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन का फायदा मिलता रहेगा।

घर बैठे ऐसे करें लिंक

how to link aadhaar card with a ration card online

  • आपको सबसे पहले सराकर की आधिकारीक वेबसाइट food.wb.gov.in पर जाना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी डिटेल को भरना होगा।
  • जैसे की आपको अपना आधार कार्ड नंबर और राशन कार्ड का नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • डिटेल भरने के बाद आप continue पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएंगा। 
  • ओटीपी कन्फर्म हो जाए उसके बाद आपका राशन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

राशन कार्ड के लाभ क्या है

  • राशन कार्ड उपयोग आप पहचान पत्र ,निवास प्रमाण पत्र ,मतदाता प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट आदि के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। 
  • राशन कार्ड से सरकारी दुकानों में कम कीमत पर खाद्य सामग्री प्राप्त आप कर सकते है।

इसे भी पढ़ें:  फ्री में ऐसे करें अपने Aadhaar Card को अपडेट

राशन कार्ड के लिए पात्रता

  • राशन कार्ड केवल परिवार के मुखिया के नाम पर ही बनता है।
  • मुखिया की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
  • राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले सदस्य के नाम पर किसी और राज्य में पहले से राशन कार्ड नहीं बना हो

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:  एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं आधार कार्ड

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।