herzindagi
how to keep ice from melting for a party

बिना फ्रिज के भी बर्फ के टुकड़ों को पिघलने से बचा सकती हैं आप, जानिए कैसे?

अगर आपके घर में फ्रिज नहीं या खराब हो गया है और आप गर्मी में बाहर से बर्फ लाकर इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे पिघलने से बचाने के लिए यहां देखें उपाय।
Editorial
Updated:- 2024-05-16, 16:39 IST

गर्मी आते ही जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वो है- बर्फ। लोग इससे शरबत, किसी तरह की ड्रिंक या लस्सी आदि बनाने में बर्फ का उपयोग करते हैं। कई घरों में रेफ्रिजरेटर नहीं होते हैं। वहीं,  कई बार तो फ्रीज होते हुए इसे खराब पड़ जाने के कारण उनके सामने समस्याएं आती हैं। ऐसे में, लोगों को कई बार पड़ोस से या बाजार से बर्फ खरीदने पड़ते हैं। जाहिर सी बात है इतनी जलती-चुभती गर्मी में राहत देने के लिए बर्फ ही एक बेहतर ऑप्शन होता है। पर, बिना फ्रिज के बर्फ को घंटोस्टोर करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लोग सोचते हैं कि बर्फ को बिना फ्रिज के पिघलने से रोकना असंभ है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप रेफ्रिजरेटर के बिना भी बर्फ को लंबे समय तक रख सकती हैं। तो चलिए इसी के बारे में आज विस्तार से जानते हैं। 

इन्सुलेशन सामग्री का करें इस्तेमाल

best way to keep ice from melting

बर्फ के टुकड़ों को मोटे कपड़े, तौलिये या पुआल में लपेटकर रखें। यह एक इन्सुलेशन परत प्रदान करता है और बर्फ के पिघलने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसके अलावा, अगर आपके पास थर्मस या वैक्यूम फ्लास्क है, तो इसमें ही बर्फ को रख दें। दरअसल,  ये बर्तन गर्मी को अंदर नहीं आने देते हैं, जिससे बर्फ तेजी से नहीं पिघलती है।

नमक की मदद से कैसे करें बर्फ को स्टोर?

अगर आपके पास फ्रिज नहीं है और आपने बाहर से बर्फ के टुकडे लाए हैं, तो इसे पिघलने से बचाने के लिए आप नमक का उपयोग कर सकती हैं। बर्फ के चारों ओर नमक छिड़कें। दरअसल, नमक पानी को सोख लेता है और बर्फ को धीरे-धीरे पिघलने में मदद करता है। 

ठंडी जगह पर रखें बर्फ

बर्फ के टुकड़ों को सीधी धूप या गर्मी से दूर रखें। छायादार जगह में रखने से बर्फ धीरे-धीरे पिघलेगी। आप कोशिश करें कि बर्फ के टुकड़ों को मिट्टी के बर्तन में ही रखें। मिट्टी गर्मी को अवशोषित करती है और बर्फ को ठंडा रखने में कारगर होती है।

इसे भी पढ़ें- आइस क्यूब की मदद से घर के इन कामों को बनाएं आसान

बर्फ को पिघलने से बचाने के आसान उपाय

easy tips to store ice without a freezer

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बड़े बर्फ के टुकड़े छोटे टुकड़ों की तुलना में धीरे-धीरे पिघलते हैं। ऐसे में, कोशिश करें कि बाजार से लाए गए बर्फ को टुकड़ों में न तोड़ें। इससे ये जल्दी पिघल जाएंगे। यदि बर्फ के टुकड़े पिघल कर पानी बनने लगते हैं, तो अतिरिक्त पानी को निकालते रहें। इससे बर्फ के टुकड़ों को ठंडा रखने में मदद मिलेगी।

यह विडियो भी देखें

इन तरीकों को आजमाकर आप बिना फ्रिज के भी बर्फ के टुकड़ों को पिघलने से बचा सकते हैं और लंबे समय तक ठंडा रख सकते हैं। हालांकि, आप बर्फ को पूरी तरह से पिघलने से नहीं रोक सकते हैं, लेकिन उसकी पिघलने की प्रक्रिया को धीमा जरूर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी घर के इन कामों के लिए इस्तेमाल किया है Ice Cube?

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।