Natural Fertilizers For Rose Gardens: अगर आप घर में पौधे लगाने का शौक रखते हैं, तो आपको गुलाब का प्लांटअपने गार्डन में जरूर लगाना चाहिए। गुलाब का पौधा देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है। इस पर फूल खिलने लगे, तो इसकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। इस पौधे को अन्य पौधों के मुकाबले ज्यादा केयर की जरूरत होती है। कई बार तो बहुत ज्यादा देखभाल करने के बाद भी गुलाब के पौधे ना ही कलियां आती हैं और ना ही फूल खिलते हैं। अगर आपके पौधे में भी पूरी देखभाल करने के बाद भी गुलाब की कलियां नहीं आ रही हैं और फूल भी नहीं खिल रहे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
पौधों को हेल्दी रहने के लिए विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की जरूरत होती है। ऐसे में पौधे को न्यूट्रिएंस देने के लिए आप घर पर एक देसी फर्टिलाइजर बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी घर की बेकार चीजों की मदद से ही फ्री में बिना पैसा खर्च किए गुलाब के पौधे को फूलों से भर सकते हैं। आइए जानें गुलाब के पौधे में फूल उगाने का देसी नुस्खा...
यह भी देखें- Rose Plants Care Tips: गुलाब के मुरझाए हुए पौधे में भी जान फूंक सकती है घंटे भर पानी में भिगोई ये चीज
देसी फर्टिलाइजर बनाने के लिए चाहिए
- दाल का पानी
- चावल का पानी
- सब्जियों के छिलके
- फलों के छिलके
- पुरानी बाल्टी/मटका
कैसे बनेगा फर्टिलाइजर
- एक पुरानी बाल्टी या मटके में रोजाना अपने किचन से निकले हुए फलों और सब्जियों के छिलकों को जमा करें।
- इसी बाल्टी में छिलकों के साथ आधी बाल्टी पानी लें। इसमें रोज चावल और दाल धोने के बाद बचने वाला पानी मिलाएं।
- रोजाना दिन में 2 बार इस पानी को एक लकड़ी की मदद से मिलाएं। इससे आपके फर्टिलाइज से गंदी बदबू नहीं आएगी।
- इन सभी चीजों को हमेशा ढककर रखें। 14 दिनों तक इसे फर्मेंट होने दें। इसके बाद आपका फर्टिलाइजर इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कैसे करें?
- इस्तेमाल करने से पहले फर्टिलाइजर को छान लें और उसके पानी को एक अलग बर्तन में जमा करें।
- अब इस फर्टिलाइजर में बराबर मात्रा में पानी मिला लें। इसका आधा कप अपने गमले में डालें।
- इसे हफ्ते में 2-3 बार ही यूज करें। इससे कुछ ही दिनों में आपके गुलाब के पौधे में ढेरों फूल आने लगेंगे।
इन बातों का रखें ख्याल
- इसके अलावा अपने गुलाब के पौधे की प्रूनिंग भी करें। पत्तों को काटते रहें। इससे फूलों की पैदावार बढ़ेगी।
- गुलाब के पौधे को अच्छी धूप की जरूरत होती है। सर्दियों में इसे धूप वाली जगह पर रखें।
- ध्यान रहे इसे जरूरत से ज्यादा पानी ना दें। मिट्टी सूखी हो, तभी पानी डालें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों