Homemade Fertilizer For Cauliflower: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों में फूलगोभी मिलने शुरू हो जाते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चों से लेकर बढ़े तक लगभग सभी खाने में पसंद करते हैं। बात इससे बनने वाली डिशेस की करें तो फूल गोभी का उपयोग सब्जी, सूप, अचार, पकौड़े आदि कई डिशेस बनाने में किया जाता है।
इसकी अच्छी उपज के लिए सबसे बेस्ट मौसम ठंड का समय ही होता है। आपको बता दें, फूल गोबी की अच्छी फसल और ग्रोथ के लिए 15-20 डिग्री का तापमान अति उत्तम माना जाता है। वहीं, इसके लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपजाऊ होती है।
अगर आप भी गार्डनिंग की शौकीन हैं और इस बार ठंड में गोभी उगाने की सोच रही हैं, तो इससे पहले आपको मिट्टी में डाले जाने वाले असरदार खाद के बारे में जान लेना जरूरी है। आइए हम आपको यहां एक ऐसे होममेड खाद के बारे में बताते हैं, जिसे पौधे वाली मिट्टी में डालते ही इसकी ग्रोथ अच्छी हो जाएगी और इसपर कीड़े भी नहीं लगेंगे।
फूल गोभी के लिए होममेड खाद बनाने में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
- केला के छिलके- इसमें भरपूर मात्रा में फास्फोरस होता है, जो कि गोभी के पौधों में फूल लाने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।
- प्याज के छिलके- इससे पौधों में पोटैशियम की कमी दूर होगी और वे तेजी से ग्रोथ करने लगेंगे।
- चावल का पानी- यह एक पोटैशियम फर्टिलाइजर की तरह काम करेगा, जो जड़ों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करता है।
- दही- इसमें एंटी फंगल गुण होता है, जो गोभी के पौधों को कीड़ों से बचाने में मदद कर सकता है।
फूल गोभी के लिए होममेड खाद कैसे बनाएं? (How To Make Homemade Fertilizer For Cauliflower)
- फूल गोभी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए खाद बना रहे हैं, तो सबसे पहले केले के छिलके को धोकर सुखा लें।
- सूखे हुए केले के छिलके और प्याज के छिलके को एक बड़े बर्तन में डाल दें।
- इसके बाद, इसी बर्तन में चावल धोकर उसका एक मग पानी इसी बर्तन में डाल दें।
- इसमें, और पानी भारकर इसे कम से एक आधा बाल्टी तक कर लें।
- बाल्टी को ढककर एक सप्ताह के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
- इसके बाद, आप देखेंगे कि इस पानी का रंग हल्का ब्राउन हो गया है।
- इसी मिश्रण में दो ग्लास पानी के साथ 2 चम्मच दही मिक्स करके बाल्टी में डाल दें।
- अब, यह होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर पूरी तरह से तैयार है। आप इस मिश्रण को गोभी के पौधे में डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Cauliflower Stem Reuse: फूलगोभी के डंठल फेंके नहीं बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज
गोभी के पौधे में होममेड फर्टिलाइजर डालने का तरीका
- सबसे पहले गोभी के पौधे के पास वाली को हल्का खोद कर इसे ढीला कर लें।
- इसके बाद, आप मिट्टी में आवश्यकता अनुसार होममेड फर्टिलाइजर को डाल सकते हैं।
- ध्यान रहे, पौधे में बहुत ज्यादा खाद नहीं देना है। इससे जड़ों को नुकसान हो सकता है।
- बस, इस तरह गोभी के पौधे में खाद देकर आप कुछ ही दिनों में इसका असर देख सकते हैं।
- इससे आपका पौधा 10 गुना तेजी से ग्रो करने लगेगा। साथ ही, इसके प्रभाव से गोभी के पौधे पर कीड़े भी नहीं लगेंगे।
इसे भी पढ़ें-फूलगोभी के पत्ते नहीं हैं बेकार, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों