कहीं आपके गार्डन में तो नहीं लगा नकली अजवाइन का पौधा? माली ने बताया असली वाले की पहचान का सही तरीका

How To Identify Real Ajwain Plant: बहुत से लोगों को गार्डनिंग का तो बहुत शौक होता है, लेकिन उन्हें पौधों की सही पहचान ही नहीं होती। बहुत से गार्डनर्स घर में अजवाइन का पौधा समझकर एक अलग ही पौधा लगा रहे हैं। अगर उस पौधे के साथ आप जीवनभर भी इंतजार करें, तो भी आपको अजवाइन के दाने नहीं मिलेंगे। आइए जानें, असली अजवाइन का पौधा कैसा होता है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-15, 14:35 IST
How To Identify Real Ajwain Plant

What Does Ajwain Plant Look Like: इंडियन लोग खाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गार्डनिंग लवर्स हर चीज अपने गार्डन में ही उगाना पसंद करते हैं। इसी तरह का एक मसाला है अजवाइन। बहुत से लोगों को आपने कहते सुना होगा कि हमारे गार्डन में अजवाइन का पौधा है। उस पौधे की महक भी बिल्कुल अजवाइन के दानों जैसी ही होती है। इन पत्तों से अजवाइन जैसी ही तेज खुशबू आती है।

बहुत से लोग इस खुशबू वाले पौधे को ही अजवाइन का पौधा समझ लेते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अजवाइन का पौधा कैसा होता है। बहुत कम लोगों को पता होता है कि वो कौन-सा पौधा लगा रहे हैं। अगर अब तक आप भी अजवाइन की खुशबू वाले पौधे को ही अजवाइन का पौधा समझ रहे हैं, तो आप गलत हैं। आइए जानें, अजवाइन का पौधा कैसा दिखता है?

माली ने बताई असली पहचान

माली ने हमें बताया कि असली और नकली अजवाइन के पौधे में कैसे फर्क पता किया जा सकता है। माली ने बताया कि जिस मोटे पत्ते वाले पौधे को आप अजवाइन का पौधा समझते हैं, वह मैक्सिकन मिंट का प्लांट है। हालांकि, इस पौधे में अजवाइन जैसी ही खुशबू आती है। इसी वजह से लोग इसे अजवाइन का पौधा समझ लेते हैं। शहरों में ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि यही अजवाइन का पौधा है। माली ने कहा कि इस पौधे में आप कभी भी अजवाइन के दाने नहीं आते।

मैक्सिकन मिंट का पौधै कैसा होता है?

What does a Mexican mint plant look like

मैक्सिकन मिंट का पौधा महक से बिल्कुल अजवाइन जैसा लगता है। यह पौधा मैक्सिको से आता है। यह पौधा रेगिस्तान वाले इलाकों में पैदा होता है। असल में यह पौधा पुदीने की ही एक प्रजाति है। हालांकि, यह भारतीय पुदीने से काफी अलग और मोटा होता है। इसे आपको अजवाइन समझकर बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

असली अजवाइन का पौधा कैसे पहचानें?

How to identify a real celery plant

अगर आपको नहीं पता कि असली अजवाइन का पौधा कैसा होता है, तो बता दें कि इसकी पत्तियां बहुत ही छोटी और पतली होती हैं। इसकी पत्तियां बिल्कुल धनिया जैसी लगती हैं। यह पौधा जब बड़ा होता है, तो उसमें सफेद फूल आते हैं। समय के साथ जब पौधा सूखता है, तो यही सफेद फूल अजवाइन के दाने बन जाते हैं।

असली अजवाइन का पौधा कैसे उगाएं?

अगर आप असली अजवाइन के दानों वाला पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इसे अजवाइन के बीजों से उगा सकते हैं। इसके लिए बीजों को रातभर पानी में भिगो लें। 2 हफ्ते में बीजों में अंकुरण हो जाएगा। इसके बाद, इसे मिट्टी में लगाएं।

यह भी देखें- इस तरीके से घर पर उगा सकते हैं अजवाइन का पौधा, बस ध्यान रखें ये बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP