घर पर अजवाइन का पौधा लगाते समय रखें इन बातों का ख्याल
Preeti Sharma
04-09-2024, 09:00 IST
www.herzindagi.com
अजवाइन का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे घर पर लगाने से चारों तरफ खुशबू फैल जाती है। साथ ही, इसकी पत्तियों को खाली पेट चबाना भी शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। इसे आप आसानी से घर पर उगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए, जानते हैं घर पर अजवाइन का पौधे का ख्याल कैसे रखा जा सकता है।
अजवाइन के लिए खाद
अजवाइन के पौधे को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए जब यह बड़ा होने लगे तो इसे धूप और पानी बराबर दें। जिससे यह जल्दी बड़ा होने लगे।
किस मौसम में लगाएं
अजवाइन का पौधा घर पर लगा रहे हैं, तो इसके लिए सर्दी या बारिश का मौसम चुनना चाहिए। इस मौसम में यह पौधा अच्छे से ग्रो कर पाता है।
पत्तियों को कैसे तोड़े
अजवाइन की पत्तियों को कई लोग खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी पत्तियों को नीचे से तोड़ना चाहिए। जिससे इन पौधों का विकास रुकता नहीं है।
धूप जरूर दिखाएं
अजवाइन के पौधे को धूप की जरूरत होती है। इसलिए रोजाना इसे धूप दिखाएं और शाम के समय पानी का छिड़काव करें। जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे।
कीड़े लगने पर क्या करें
अगर अजवाइन के पौधे में कीड़े लग जाते हैं, तो ऑर्गेनिक कीटनाशक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप साबुन या हींग के पानी का घोल स्प्रे कर सकते हैं।
कैसे लगाएं अजवाइन का पौधा
अजवाइन का पौधा घर पर लगाने के लिए आप बीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा नर्सरी से आप इसका पौधा लाकर भी लगा सकती हैं।
अजवाइन का पौधा क्यों लगाएं
घर पर अजवाइन का पौधा लगाने से आप इसके बीज ही नहीं बल्कि पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है।
अजवाइन का पौधा लगाते समय इन बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।