Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

Gardening Tips: शमी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए करें ये 5 काम, यहां देखें टिप्स

How To Grow Shami Plant:अगर आप भी शमी का पौधा लगाना चाहती हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर अच्छी केयर के साध इसे उगा सकती हैं।
Updated:- 2024-02-01, 10:48 IST
image

How To Grow Shami Plant: शमी के पौधे का धार्मिक महत्व है। कहते हैं इससे घरों में पाजिटिविटी आती है। यही कारण है कि अधिकांश लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं। लेकिन, कई बार लोग पौधे लगा तो लेते हैं लेकिन इसकी अच्छी तरह केयर नहीं कर पाते हैं। यहीं नहीं, कभी कभी तो पौधे को लगाने में भी लोग गलती कर देते हैं, जिसका असर पौधे की ग्रोथ पर पड़ता है। हर पौधे की प्रकृति और क्वालिटी अलग-अलग होती है। अच्छी ग्रोथ के लिए इसकी केयर भी बेहतर ढंग से करने की जरूरत होती है। वरना पौधा सूख कर कांटा हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी शमी का पौधा लगाना चाहती हैं यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

कब लगाएं शमी का पौधा

how to increase shami plant growth

शमी के पौधे को गर्मियों में लगाना बेस्ट होता है। क्योंकि, इस मौसम में इसका ग्रोथ अच्छा होता है। अगर आप इसे घर में लगाने की सोच रहे हैं तो मार्च से अप्रैल के बीच के समय को चुन सकते हैं।

शमी का पौधा कैसे लगाएं

अगर आप शमी के पौधे को कटिंग के जरिए लगा रही हैं, तो इसके लिए आपको एक स्वस्थ पौधे की लगभग 6 इंच लंबी कटिंग का इस्तेमाल करना होगा। मिट्टी के अंदर इसकी टहनी को अच्छे से डालें और उसमें समय समय पर पानी देते रहें।

बीज से कैसे उगाते हैं शमी का पौधा

शमी का पौधा लगाने के लिए आपको बाजार में इसके बीज भी मिल जाएंगे। इसे लगाने के लिए सबसे पहले 12 - 24 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बाहरी परत को छीलकर हटा दें। फिर, गमले की मिट्टी में बीज को 1-2 इंच गहराई में गाड़ दें। इसके ऊपर से जरुरत अनुसार, इसमें पानी डालें और इसे सीधे धूप में रख दें।(तेज धूप में झुलस रहे हैं पौधे और नहीं हो रही ग्रोथ तो अपनाएं ये टिप्स

तापमान का रखें ख्याल

how to grow shami plant in pot

शमी के उगते हुए पौधे को 9 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर की जरुरत होती है। ऐसे में गमले को तेज धूप में रखना पौधे के लिए हानिकारक हो सकता है। पौधे के सूखने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, पौधा थोड़ा बड़ा हो जाने पर आप इसे 25 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस वाले तापमान में रख सकते हैं। इससे पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

खाद डालना भी जरूरी

शमी के पौधों की अच्छी विकास के लिए इसमें समय-समय पर जैविक उर्वरक डालना जरूरी होता है। साथ ही, इसकी प्रूनिंग यानी छंटाई भी आप करते रहेंगे तो ये जल्दी ग्रो कर सकते हैं।(शुगर कंट्रोल करने वाला यह पौधा आप भी गार्डन में जरूर लगाएं)

इसे भी पढ़ें- फुकिया पौधे की देखभाल ऐसे करें, सेहत के लिए है काफी फायदेमंद

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit: HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।