क्या आप जानती हैं घर पर कितनी आसानी से उगाया जा सकता है अश्वगंधा का पौधा?

आपको क्या पता है अश्वगंधा का पौधा घर पर कैसे उगाया जा सकता है? चलिए हम आपको बताते हैं इसके स्टेप्स और उगाने का पूरा तरीका। 

 
How to grow ashwagandha plant
How to grow ashwagandha plant

अश्वगंधा को बहुत ही ज्यादा उपयोगी पौधा माना जाता है। इसे भारतीय जेनसिंग कहा जाता है जो आयुर्वेद के हिसाब से कई औषधीय तत्वों से भरपूर होता है। अश्वगंधा अगर हमेशा लिया जाए तो ये इम्यून पावर को भी ठीक कर सकता है। अश्वगंधा जड़ी बूटी की तरह समझा जाता है और ये 3 फिट लंबा तक हो सकता है। पर सबसे ज्यादा रोचक होते हैं इसके फूल जो छोटी-छोटी ऑरेंज बेरीज के शेप में होते हैं और ये कई बार बेल (घंटी) का शेप ले लेते हैं।

अश्वगंधा का पौधा आप घर पर भी उगा सकती हैं। इस पौधे की पत्तियां, फल, फूल सभी कुछ औषधि के रूप में लिए जा सकते हैं। ऐसे में क्यों ना हम अश्वगंधा के पौधे को उगाने के प्रोसेस को जान लें।

बीज से कैसे उगाएं अश्वगंधा?

इस पौधे को बीज से उगाया जा सकता है। ये ऐसी जगहों पर उगाने के लिए ज्यादा अच्छा होता है जहां बारिश कम होती है और प्री-मानसून या फिर थोड़े से ह्यूमिडिटी वाले मौसम के लिए ये पौधा अच्छा होता है।

ashwagandha fruit plant

इसे जरूर पढ़ें- जवां बने रहना हो या स्‍ट्रेस दूर भगाना, अश्वगंधा है महिलाओं के लिए नंबर-1 हर्ब

इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है और ड्राई मिट्टी चाहिए। हां, शुरुआत में थोड़ा पानी डाला जा सकता है, लेकिन इसे बहुत पानी की जरूरत नहीं है।

अगर आप इसके बीज लेकर आई हैं तो मिट्टी में 2 सेंटीमीटर गहराई में लगाएं। अगर एक से ज्यादा बीज है तो 10 सेंटीमीटर के दायरे को छोड़कर ही दूसरा बीज लगाएं। इसके बीज लगभग 2 हफ्तों में जर्मिनेट होंगे और जब तक ये थोड़े बड़े नहीं हो जाते इन्हें पानी की जरूरत होगी। 1 महीने बाद आप छोटे पौधों को हटा दें ताकि हेल्दी पौधों के लिए ज्यादा जगह बन सके।

कैसी लोकेशन पर लगाना चाहिए अश्वगंधा?

आपको इसे ऐसी लोकेशन पर लगाना चाहिए जहां गार्डन में धूप ज्यादा आती हो। अगर मिट्टी में ज्यादा न्यूट्रिएंट्स नहीं हैं तो आप फर्टिलाइजर्स का उपयोग कर सकती हैं।

ashwagandha fruits

मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

अश्वगंधा का पौधा ऐसी ही मिट्टी में लगाएं जो आसानी से ड्रेन हो सके। इसका पीएच लेवल लगभग 7.5-8 के हिसाब से होना चाहिए और ये नेचुरल अल्कलाइन होनी चाहिए। ऐसी मिट्टी में अश्वगंधा नहीं उगाया जा सकता है जिसमें हमेशा मॉइश्चर रहता है।

अश्वगंधा के पौधे को पानी सिर्फ तभी दें जब पौधे के आस-पास की मिट्टी पूरी तरह से सूख जाए।

ashwagandha plant

फर्टिलाइजर की जरूरत

अश्वगंधा का पौधा बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर नहीं मांगता है। हालांकि, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन केमिकल फर्टिलाइजर्स को इससे दूर ही रखें। कम्पोस्ट आदि इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- अश्वगंधा का इस तरह करेंगी इस्तेमाल, बाल रहेंगे हेल्दी

ठंड के मौसम में कैसे रखें ध्यान?

  • अगर आप अश्वगंधा को ठंड के मौसम में उगाने के बारे में सोच रही हैं तो इसे घर के अंदर रखें। ये 25 से 30 डिग्री के तापमान में ही सबसे अच्छा रहता है इससे कम या ज्यादा में ये नहीं उगेगा।
  • इसमें कीड़े लगने का खतरा रहता है, लेकिन नीम तेल से इसे हटाया जा सकता है। इसे अगर ज्यादा पानी दिया जाए तो इसकी रूट्स खराब होने लगती हैं।
  • अश्वगंधा का पौधा उगाने पर कम से कम 180 दिनों तक आपको इसके फलों का इंतजार करना होगा। एक बार फल आने लगें तो फिर आप इसकी रूट्स को हार्वेस्ट कर सकती हैं। अश्वगंधा का पौधा बहुत ही फायदेमंद होता है और इसलिए आप इसे अपने घर पर लगाने की कोशिश जरूर करें।

आपको किस तरह के पौधे पसंद हैं? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP