बारिश के मौसम में पेड़-पौधों पर दीमक ने बसा लिया है घर? इस 1 सफेद चीज का करें छिड़काव...होगा सफाया

How To Get Rid of Termites Permanently From Plants: बरसात के मौसम में कीड़े-मकौड़े बहुत ही परेशान करते हैं। खासकर इस मौसम में दीमक की समस्या सबसे ज्यादा होती है। दीमक घर ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों पर भी आतंक मचाने लगते हैं। ऐसे में एक घोल की मदद से आप पौधों से दीमकों का सफाया कर सकते हैं। आइए जानें, पौधों से दीमक कैसे हटाएं? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-27, 16:18 IST
How To Get Rid of Termites Permanently From Plants

What is The Best Termite Treatment For Plants: बारिश का मौसम बागबानी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस मौसम में पेड़-पौधे बहुत ही हरे-भरे नजर आते हैं। हालांकि, इसके साथ ही कई तरह के कीड़े-मकौड़े भी पेड़-पौधों पर आतंक मचाने लगते हैं। बारिश के मौसम में पेड़-पौधों में दीमक घर बसा लेते हैं। एक बार अगर किसी पौधे पर दीमक लग जाए, तो वो उसे खोखला ही कर देते हैं। दीमक की वजह से अच्छा खासा पौधा भी खराब हो सकता है।

अगर एक बार दीमक किसी पौधे पर लग जाए, तो वो मर भी जाता है। ऐसे में आपकी सारी मेहनत खराब हो सकती है। एक गार्डनर के लिए अपने पौधे को खराब होता देखना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपके पौधे में भी दीमक लग गए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप एक घोल की मदद से इनसे छुटाकार पा सकते हैं। आइए जानें, पौधों पर दीमक लग जाए, तो क्या करना चाहिए?

क्या-क्या चाहिए?

  • छाछ
  • हींग
  • तांबे का टुकड़ा
  • मिट्टी का मटका

दीमक भगाने का घोल कैसे बनाएं?

How to make termite repellent solution

पौधों से दीमक भगाने का घोल बनाने के लिए सबसे एक मिट्टी के मटके में छाछ लेनी है। इस छाछ के साथ आपको हींग भी मिलानी है। इन दोनों चीजों को 1 मिनट तक अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें एक एक तांबे का टुकड़ा डालकर इसे सूती कपड़े से ढक दें। मटके का मुंह अच्छे से बंद होना चाहिए। इस घोल को 1 हफ्ते के लिए किसी छांव वाली जगह पर रख दें। एक हफ्ते के बाद इस घोल को एक स्प्रे बॉटल में भर लें। इस तरह पेड़-पौधों से दीमक भगाने वाला आपका स्प्रे बनकर तैयार हो जाएगा।

पेड़-पौधों से दीमक कैसे भगाएं?

छाछ वाले इस तैयार कीटनाश्क की मदद से आप किसी भी पौधे से दीमकों का सफाया कर सकते हैं। इसे स्प्रे बॉटल में डालकर पेड़ के दीमक वाले हिस्सों पर स्प्रे करें। इसे लगातार 2-3 दिनों तक स्प्रे करने पर आपको इसका अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

इन तरीकों से करें दीमकों का सफाया

Eliminate termites with these methods

  • आप नीम के पत्तों की मदद से भी दीमकों को भगा सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें। इस पानी को पौधों पर स्प्रे करने से दीमकों का सफाया हो सकता है।
  • तंबाकू को पानी में उबालकर उसे पौधों पर स्प्रे करने से भी आपको पेड़-पौधों पर होने वाली दीमकों से राहत मिल सकती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP