Termite Remedies: दीमक का जड़ से हो जाएगा सफाया, अपनाएं यह 3 सस्ते और घरेलू उपाय

Deemak hatane ke gharelu upay: क्या आपके घर के फर्नीचर, दीवारों और अन्य जगहों पर यदि दीमक ने डेरा जमा लिया है? अगर हां तो आज हम आपको दीमक का जड़ से सफाया करने के तीन सस्ते और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
home remedies for termites

How to get rid off termite: अधिकतर लोग अपने घरों में दीमक की समस्या को लेकर बहुत परेशान है। खासकर लकड़ी के फर्नीचर में इन दीमक का डेरा पूरा लड़की का फर्नीचर बर्बाद कर देता है। दीमक धीरे-धीरे किचन और कमरों में बनी अलमारियों को अंदर से खोखला करने लगता है और एक समय पर आकर पूरी लकड़ी खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग दीमक हटाने के लिए लकड़ी का फर्नीचर बनवाने से पहले उसमें दीमक की दवा भी डलवाते हैं या फिर लग जाने के बाद भी स्प्रे का छिड़काव करते हैं, लेकिन इसके बावजूद दीमक पर कोई असर नहीं होता है। उस समय वो हट जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर वहां अपना कब्जा जमा लेते हैं।

वहीं मार्केट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स काफी महंगे भी आते हैं और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह खतरनाक साबित होते हैं। ऐसे में हर बार इनका छिड़काव भी ठीक नहीं रहता है। अगर आप भी अपने घर के फर्नीचर और दीवारों पर लगने वाले दीमक की समस्या से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको दीमक को जड़ से खत्म करने के तीन घरेलू उपाय बताने जा रहे है। इनकी मदद से आप दीमक का सफाया कर सकती हैं।

दीमक को खत्म करने के देसी नुस्खे (Home remedies to prevent termites)

how to remove termite

आज हम आपको इस आर्टिकल में दीमक का खात्मा करने के कुछ देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं।

1 सफेद सिरका

दीमक को हटाने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे वाली बोतल में व्हाइट विनेगर और बोरिक पाउडर भरें और इसके बाद जहां भी दीमक लगते हैं उस जगह पर सफेद सिरका का स्प्रे कर दें।

white-vinegar

2 प्याज-लहसुन का स्प्रे

इसके अलावा आप दीमक का सफाया करने के लिए प्याज और लहसुन का स्प्रे बनाकर उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, इन दोनों ही चीजों की स्मेल काफी तेज होती है। ऐसे में इससे दीमक नहीं लगता है।

ये भी पढ़ें: दीमक का खात्मा कर देगा ये एक पत्ता, इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये जबरदस्त हैक

3 तेजपत्ता और दालचीनी

दीमक जिस भी जगह पर लग रहे हों वहां पर आप तेजपत्ता और दालचीनी का एक घोल बनाकर लगा सकती हैं। इसके लिए आपको दालचीनी और तेजपत्ता को थोड़ा भून लेना है। अब इन दोनों चीजों का पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा वार्निश मिलाकर फर्नीचर या जिस जगह पर दीमक लगता हो वहां अच्छी तरह लगा दें। दीमक बिल्कुल नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें: दीमक ने खराब कर दिया है घर का महंगा फर्नीचर? इस 1 वायरल हैक से करें खात्मा

तेजपत्ता और दालचीनी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • दीमक को कैसे हटाएं?

    दीमक को हटाने के लिए आप तेजपत्ता, दालचीनी, प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • दीमक को जड़ से कैसे खत्म करें?

    दीमक का जड़ से सफाया करने के लिए नींबू और सिरका का प्रयोग करें।