मिल गया मच्छरों को भगाने का फ्री का नुस्खा, बिना मेहनत के ही होगा खात्मा...बस घर में कर दें इसका छिड़काव

How Do I Permanently Get Rid of Mosquitoes in My House: जिस तरह एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बारिश हो रही रही है, उसी तरह से मच्छरों का आतंक भी बढ़ता ही जा रहा है। इस मौसम में रात को मच्छर चैन से सोने तक नहीं देते। कई बार तो इनके काटने के खुजली और इंफेक्शन भी हो जाता है। वहीं, अगर मच्छरों का आतंक बढ़ जाए, तो कई तरह की बीमारियों का भी खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं।
हार्ड केमिकल से बने प्रोडक्ट का घर में रोजाना छिड़काव करना सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है। आप चाहें, तो 100% प्राकृतिक और घरेलू चीजों की मदद से ही मच्छरों को भगा सकते हैं। आइए जानें, घर से मच्छरों को फ्री में कैसे भगाएं?
यह भी देखें- मच्छरों ने घर में मचा रखा है आतंक, इन चीजों के धुएं से भागेंगे कोसों दूर
क्या-क्या चाहिए?

- नीम के पत्ते
- एक एक्सपायर दवा
- 2 कपूर की गोली
मच्छर मारने वाला घोल कैसे बनाएं?
मच्छरों का मारने वाला घोल बनाने के लिए सबसे पहले नीम के ताजे पत्तों को तोड़ लें। इसे पानी के साथ मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसका एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा। अब इसे एक छन्नी की मदद से छानकर नीम के पानी को अलग कर लें। नीम के इस पानी में ही अब कुछ एक्सपायर दवाईयां डालकर इन्हें उबाल लें।
इस तरह तैयार होगा घोल
अब इस घोल के ठंडा होने पर इसमें दो कपूर की गोली को पीसकर डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इन्हें एक स्प्रे बॉटल में भर लें। इस तरह से आपका लिक्विड मच्छर भगाने के लिए तैयार है। इस अपने घर के हर हिस्से में स्प्रे कर दें। इससे आंखों और नाक से दूर रखें। इसके इस्तेमाल से आपको मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है।
कैसे काम करती है वायरल ट्रिक?

नीम के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं। नीम के पत्तों में एजाडिरैक्टिन नाम का एक केमिकल होता है, जो मच्छरों को भगाने का काम करता है। वहीं, मच्छरों को कपूर की तेज भी बर्दाश्त नहीं होती। इसके साथ ही एक्सपायर दवाओं के केमिकल भी हवा में फैलते हैं, तो इससे मच्छरों को दिक्कत होती है। इस तरीके से घर से मच्छर दूर रहेंगे।
यह भी देखें- गर्मियों में मच्छर-मक्खियों के आतंक से हो चुकी हैं परेशान? घर में लगाएं ये नेचुरल इंसेक्टिसाइड पौधे और पाएं छुटकारा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
- मच्छर भगाने के लिए नीम का इस्तेमाल कैसे करें?
- मच्छरों को भगाने के लिए आप घर में नीम के पत्तों का धुआं कर सकते हैं। इसके अलावा, नीम का पानी भी स्प्रे कर सकते हैं।
- मच्छर किस वक्त ज्यादा काटते हैं?
- मच्छर सामान्य तौर पर शाम और रात के वक्त ज्यादा काटते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।