Termites Treatment: दीवार पर लगी दीमक से छुटकारा पाने के लिए ये 5 आसान उपाय आजमाएं

How To Prevent Termites: घर में छिपकली, कॉकरोच, चूहे और छोटे-मोटे कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं। कुछ मौसम के कारण होते हैं, लेकिन यह सभी कीड़े परेशान करते हैं। घर की दीवारों को साफ रखना बेहद मुश्किल काम होता है। कभी बच्चे तो कभी खुद हमारी गलती के कारण दीवारों पर दाग लग जाता है।
सोचिए क्या हो जब घर की दीवारों को दीमक खोखला कर दे? दीवार पर दीमक लगना बेहद समस्या है। दीमक नमी के कारण पनपते हैं। खासतौर पर मानसून के मौसम में यह परेशानी अधिक होती है। अगर आपकी दीवारों को भी दीमक ने खोखला कर दिया है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच आसान उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी दिवारी एकदम नहीं जैसी हो जाएंगी।
दीमक से छुटकारा कैसे पाएं? (What Kills Termites Instantly)

दीवार पर लगी दीमक को हटाने के लिए आप हॉट पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार से हॉट पेपर स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। हॉट पेपर स्प्रे बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- एक बड़े हॉट पेपर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब 2 कप पानी में हॉट पेपर को भिगो लें।
- करीब आधे घंटे बाद छलनी की मदद से एक स्प्रे बोतल में पानी को छान लें।
- लीजिए बन गया दीमक से छुटकापा पाने के लिए स्प्रे।
- इस स्प्रे का इस्तेमाल दीमक पर करें। यही नहीं, छोटे कीड़े-मकौड़ों को मारने के लिए भी आप इस स्प्रे का छिड़काव कर सकती हैं।
दीमक मारने के लिए कैसे करें हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल? (How To Get Rid Of Termites In House)

क्या आपके घर की सुंदर दीवारों में दीमक लग गई है? इसके कारण घर गंदा भी नजर आता है। ऐसे में आपको समय रहते ही इन समस्या से छुटकारा पा लेना चाहिए। दीमक को मारने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके उपयोग से दीमक से लेकर कीड़े-मकौड़े, तक मर जाते हैं।
- एक स्प्रे बोतल में आधा कप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड में आधा कप पानी मिला लें।
- अब इसमें नींबू का रस निचोड़ लें।
- बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि दोनों चीजें अच्छे से निक्स हो जाए।
- इस स्प्रे को दीमक वाली जगह पर छिड़कें।
- इसके इस्तेमाल से दीमक तुरंत मर जाएंगे।
- इस बात का ध्यान रखें कि हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक केमिकल है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। हाथों में ग्लव्स पहन लें। साथ ही, इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
इसे भी पढ़ें: लकड़ी पर लगी दीमक से हैं परेशान, इन चीजों के उपयोग से पाएं छुटकारा
दीमक मारने के लिए कैसे करें डिश सोप का उपयोग? (Spray For Termites)

डिश सोप का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके उपयोग से घर के अन्य काम भी निपटाए जा सकते हैं। कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को हटाने से लेकर टाइल्स को चमकाने तक के लिए डिश सोप असरदार घरेलू उपाय है। घर की दीवारों में दीमक लग जाती है।
दीमक के कारण दीवारें अंदर से खोखली होने लगती हैं। दीमक को मारने के लिए इस तरह करें डिश सोप का उपयोग-
- एक स्प्रे बोतल में डिश सोप और गर्म पानी डालें।
- पानी की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वरना, यह कम असरदार होगा।
- बस आपको दीवार पर इसे स्प्रे करना होगा और दीमक मर जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: दीमक से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं ये हैक्स और टिप्स
दीमक से निजात पाने के घरेलू उपाय (Termites Killer)
सिरका का इस्तेमाल घर के कई कामों में किया जा सकता है। इनमें कपड़े से बदबू दूर करने से लेकर जाम नाली को खोलना तक शामिल है। अगर आप दीमक से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उसके लिए व्हाइट विनेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं-
- एक बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ लें।
- दीमक वाली जगह पर इसे छिड़क दें।
- आप चाहें, तो घर की अन्य दीवारों पर स्प्रे कर सकती हैं, ताकि वहां दीमक न हो।
दीमक से निजात पाने के लिए किस तेल का इस्तेमाल करें?
दीमक को मारने के लिए आप तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। नीम से लेकर लहसुन का तेल दीमक से छुटकारा पाने के लिए असरदार घरेलू उपाय है। आपको बाजार में आसानी से ये तेल मिल जाएंगे। बस आपको दीमक वाली जगह पर इन्हें छिड़कना होगा।
तेल को पानी में डायल्यूट करें। इसके बाद ही इनका उपयोग करें। अगर दीमक ज्यादा हैं, तो रोजाना इन तेलों का इस्तेमाल करने से ही असर दिखेगा।
दीवार पर पानी न गिरने दें। साथ ही, सीलन को तुरंत सही करवाएं। ये दोनों चीजें दीमक का कारण बनती हैं।
दीवार पर लगी दीमक को हटाने के लिए आप भी यह नुस्खे आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।