How To Get Rid Of Insects In Plants With Shampoo: गार्डन में पौधे लगा लेना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन उनकी देखभाल करना काफी मुश्किल होता है। पौधा कहीं भी लगा हो, लेकिन कीड़े उसके आसपास मंडराने ही लगते हैं। कुछ कीड़े पौधों के लिए बहुत ही खराब माने जाते हैं। अगर गलती से ये कीड़े पौधों पर लग जाए, तो वे सूखने लगते हैं। सफेद रंग के मिलीबग्स पौधे को गला देते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी होती है।
अगर आपको भी पौधे के तनों पर सफेद रंग का कोई कीड़ा चिपका हुआ दिखने लगा है, तो समझ जाइए, ये मिलीबग्स हैं। ये आपके पौधे को पूरी तरह से खराब कर दे, उससे पहले आपको इसे हटाना होगा। इसके लिए, आपको किसी केमिकल की जरूरत नहीं है। माली की बताई, एक ट्रिक की मदद से आप मिलीबग्स का खात्मा कर सकते हैं। इसके लिए आपको शैंपू चाहिए। आइए जानें, नींबू के पौधे पर लगे कीड़ों को कैसे भगाएं?
यह भी देखें-पौधे में नहीं निकल रहा है नींबू, तो मिट्टी में मिला दें यह 1 कप घोल.. फूल और फलों से भर जाएगी डाली
मिलीबग्स से पौधों को नुकसान
मिलीबग्स अगर नींबू के पौधे में लग जाए, तो ये उसका सारा पोषण ही चूस लेती हैं। इससे पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधे का विकास भी रुक जाता है। इसके लिए आप एक क्लीनर बना सकते हैं। इससे मिलीबग्स का खात्मा हो सकता है।
मिलीबग्स को भगाने वाला क्लीनर
मिलीबग्स को भगाने वाला क्लीनर बनाने के लिए आपको 1 लीटर पानी की जरूरत होगी। अब इसमें 1 रुपये वाले शैंपू का पैकेट मिला लें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस घोल को एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
नींबू के पौधे से कीड़े कैसे हटाएं?
नींबू के पौधे पर लगे कीड़ों को साफ करने के लिए, आपको इस तैयार लिक्विड को पत्तियों पर छिड़कना होगा। इससे टहनियों पर भी स्प्रे करें। इसका छिड़काव हमेशा शाम के समय करना चाहिए। धूप में इसे ना डालें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे 3-4 बार स्प्रे करें। तभी आपको कीड़ों से पूरी तरह राहत मिलेगी। इस स्प्रे को आप किसी भी पौधे से कीड़े भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरीके से भी भागेंगे कीड़े
नींबू के पौधे पर लगे कीड़ों को भगाने के लिए आप नीम ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम तेल मिलीबग के संक्रमण को कम करने का काम करता है।
यह भी देखें- Gardening Tips: गर्मियों में सूखने लगा है नींबू का पेड़, इस 5 रुपये की चीज से कुछ ही दिनों में होगा हरा-भरा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों