How do You Get the Rotten Smell Out of a Cooler: मानसून की शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद, भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं। मानसून में कूलर चलाने से कई तरह की समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। इस मौसम में कूलर चलाने से ह्यूमिडिटी के साथ-साथ तेज गंध की भी समस्या होती है। बारिश के दिनों में कूलर के पानी और घास से अजीब-सी मछली जैसी गंध आने लगती है।
बारिश के दिनों में कूलर से आने वाली बदबू के कारण कमरे में बैठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। बाजार में कई तरह के कूलर स्मेल रिमूवर मिलते हैं, लेकिन ये बहुत ही महंगे होते हैं। ऐसे में आप बदबू को दूर करने के लिए घर पर ही एक देसी हैक आजमा सकते हैं। आइए जानें, बारिश के मौसम में कूलर की बदबू को कैसे दूर करें?
क्या-क्या चाहिए?
- बेकिंग सोडा
- विनेगर
- एसेंशियल ऑयल
- नीम के पत्ते
- सूती कपड़ा
कूलर की बदबू को दूर करने वाला मिश्रण
अगर आपके कूलर से बदबू आने लगी है, तो उसे दूर करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेकिंग सोडा और विनेगर को अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे, इसे गीला नहीं बनाना है। इसका सूखा हुआ पाउडर ही दिखना चाहिए। अब इसमें किसी भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें 6-7 सूखी हुई नीम की पत्तियां भी डाल लें। अब इस मिश्रण एक पतले सूती कपड़े के मिश्रण में डाल लें।
कूलर की बदबू कैसे दूर करें?
मानसून में कूलर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए अपनी तैयार पोटली को कूलर के पानी में डाल दें। इसे डालने के बाद आपको कूलर की दुर्गंध से राहत मिल सकती है।
इन बातों का भी रखें ख्याल
- कूलर की बदबू को दूर करने के लिए कूलर का पानी साफ रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में हफ्ते में एक बार पानी जरूर बदल लें।
- कूलर के पानी में कुछ बूंदे केरोसिन ऑयल की डाल लें। इससे भी गंदी बदबू दूर हो सकती है।
- एक सूती की पोटली में कपूर की गोलियां, फिटकरी का टुकड़ा और नीम के पत्ते डालकर कूलर में रख दें। इससे भी पानी की गंध दूर होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों