How To Get Rid Of Cockroaches: कॉकरोच देखकर कुछ लोग डर जाते हैं तो कुछ उन्हें हाथ से पकड़कर फेंक देते हैं। लेकिन जब कॉकरोच की फौज आपके घर में आ जाए तो वो आपको भी अजीब लगने लगती है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए हम कई सारे तरीके ट्राई करते हैं लेकिन इसके बाद भी इन्हें भगा नहीं पाते हैं। इनकी वजह से घर में रहने वाले लोगों की तबीयत खराब होने लगती हैं। स्किन पर एलर्जी, रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि इन्हें जड़ से खत्म किया जाए तो इसके लिए आप इन तरीकों को ट्राई कर सकती हैं और कॉकरोच का खात्मा कर सकती हैं।
घर में रखें साफ-सफाई (How To Keep Your House Clean)
अगर आप चाहती की घर में कॉकरोच न दिखाई दें तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर के हर एक कोने को साफ रखें। क्योंकि वहां पर सबसे ज्यादा कॉकरोच नजर आते हैं। इसके लिए आप कोनों को सील कर सकती हैं और घर में बनी नालियों को अच्छे से कवर करके रखें। क्योंकि सबसे ज्यादा कॉकरोच वहीं से निकलकर आते हैं। इसके अलावा किचन में कभी भी गंदे बर्तनों को न छोड़े। इसकी वजह से भी कॉकरोच बढ़ने शुरू हो जाते हैं। इसलिए रोजाना अपने घर के हर एक कोने को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से घर में एक भी कॉकरोच नजर नहीं आएगा।
बेकिंग सोडा से भगाएं कॉकरोच (Does Baking Soda Kill Cockroaches)
कई सारे ऐसे नुस्खे होते हैं जिसका इस्तेमाल करके भी हम घर में मौजूद कॉकरोच को भगा सकते हैं। इसके लिए सबसे बेहतर है बेकिंग सोडा। इससे सारे कॉकरोच (घर से भगाएं कॉकरोच) बहुत जल्दी भाग जाएंगे। इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच शक्कर मिलाकर उन्हें घर के कोनों में बनी दरार में डालना होगा। जहां से कॉकरोज अंदर आते हैं। इसका इस्तेमाल करने से सारे कॉकरोच चीनी की तरफ आकर्षित होंगे और बेकिंग सोडा खाकर मर जाएंगे। इस तरीके से आप कॉकरोच को घर से भगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में कॉकरोच बढ़ने से ऐसे रोकें, ये साधारण टिप्स आ सकते हैं बहुत काम
घर में मौजूद मॉइश्चर को खत्म करें (Simple Tips To Reduce Moisture)
कॉकरोच की समस्या ज्यादातर हर घर में देखी जाती है। अगर आपके भी घर में यही दिक्कत है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने घर के मॉइश्चर को खत्म करना होगा। जितनी भी जगह पर लिकेज (किचन सिंक को साफ करने का तरीका) या फिर पानी की समस्या हो रही है उसे सही कराएं। क्योंकि इसकी वजह से भी कॉकरोच घर में आ जाते हैं। घर में वेंटिलेशन को बनाएं रखें। इन तरीकों को ट्राई करके आपके घर में कॉकरोच दिखाई नहीं देंगे।
इसे भी पढ़ें: कपड़ों की देखभाल के लिए इन हैक्स के बारे में जरूर जानें
कॉकरोच जैसी समस्या को दूर करने के लिए आप अन्य तरीकों को भी ट्राई कर सकती हैं। वरना घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करके भी इन्हें भगाया जा सकता है। इससे आपका खर्चा भी कम होगा साथ ही कॉकरोच भी भाग जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों