गेंदे में हो जाएगी फूलों की बारिश, बस घर पर रखी इस चीज का फ्री में करें इस्तेमाल

गेंदे का फूल सर्दियों से लेकर वसंत के महीने तक खिलता रहता है और अक्टूबर से लेकर फरवरी-मार्च तक इसे आप अपने गार्डन में लगा सकती हैं। कुछ गेंदे की वैरायटी तो गर्मियों में भी बहुत अच्छे फूल देती हैं। इसके पौधे को लगाने में बहुत समय नहीं लगता पर फिर भी यह तभी अच्छे फूल देता है जब इसे सही तरह का माहौल मिलता है। गेंदे का पौधा सही फर्टिलाइजर के बिना लिमिटेड ग्रोथ देता है। इसके साथ ही, इसे कीड़ों और ओवर वॉटरिंग से बचाने की भी जरूरत पड़ती है।
गेंदे का पेड़ बहुत ही खूबसूरत लगता है, लेकिन अगर उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो सही केयर करने और सही फर्टिलाइजर का प्रयोग करने से वह अच्छे से खिलने लगेंगे।
हमने नोएडा सेक्टर 27 स्थित नर्सरी के माली कमलेश कुशवाहा से बात की। उन्होंने हमें नर्सरी वालों के कुछ सीक्रेट्स बताए जो अधिकतर लोग नहीं जानते।
इसे जरूर पढ़ें- पौधों में नहीं आ रहे गुलाब और मोगरे? जानिए गार्डन को कम पैसों में हरा-भरा बनाने वाले माली के सीक्रेट्स
हमेशा धूप में रखें गेंदे का पौधा
आपको एक बात का ध्यान हमेशा रखना है। इस पौधे को कभी आप उसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो। यह पौधा कम से कम 6 घंटे की धूप चाहता है। हां, बहुत गर्मी है, तो दोपहर की धूप से बचाना होगा, लेकिन इसके अलावा हर सीजन में इसे धूप में रखने की जरूरत है।
इस पौधे की ओवरवॉटरिंग से हमेशा बचें
गेंदे के पौधे में बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इसकी मिट्टी अच्छे से ड्रेन्ड होनी चाहिए और ध्यान रहे कि हमेशा इसमें पानी रोजाना डालना जरूरी नहीं है। हां, मिट्टी नम होनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मिट्टी को हमेशा गीला करने की जरूरत है। ज्यादा पानी से इसकी जड़ें सड़ने लगती हैं जिसके कारण यह खराब हो जाते हैं।
कीड़ों की दवा का छिड़काव जरूरी है
आप चाहें नीम ऑयल को पानी में डाइल्यूट करके इस्तेमाल करें या फिर आप बाजार से कोई अन्य पेस्टिसाइड लेकर आएं। आपके लिए यह जरूरी है कि आप किसी भी तरह के कीड़ों से इसका बचाव करें। स्पाइडर माइट्स गेंदे के पौधे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपको ऐसा कुछ दिख रहा है, तो तुरंत एक्ट करने की जरूरत है।

सही फर्टिलाइजर है गेंदे के लिए बहुत जरूरी
गेंदे का पौधा बाकी पौधों की तरह नहीं है जिसमें ज्यादा फर्टिलाइजर की जरूरत पड़े। अगर मिट्टी में न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं, तो भी गेंदे का फूल लो न्यूट्रिएंट्स वाली मिट्टी में भी उग जाता है। हालांकि, अगर आपने मिट्टी में ज्यादा फर्टिलाइजर डाला है, तो वह नहीं खिलेगा।
घर में रखी ये चीज इस्तेमाल करें जिससे खिलेगा पौधा
गेंदे के लिए सबसे अच्छा होता है गोबर के कंडे से बना फर्टिलाइजर। आपके घर में अगर कंडा रखा है, तो उसे बाल्टी भर पानी में तोड़कर डाल दें और फिर उस पानी को दो दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप इसके पानी को पौधे में डालें। यह आपको 20-25 दिन के अंतराल में करना है।

इसे जरूर पढ़ें- माली के बताए इन 4 टिप्स से फूलों से लद जाएगा आपका मोगरे का पौधा
अगर मान लीजिए आपके पास गोबर का कंडा नहीं है, तो फिटकरी के पानी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके पौधे में नई जान आएगी और साथ ही साथ गेंदे का पौधा अच्छी तरह से खिलेगा भी।
आप इसमें प्याज के छिलकों का पानी ना डालें ना ही लहसुन का। नाइट्रोजन से भरपूर फर्टिलाइजर्स गेंदे के लिए ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं। आपको ध्यान इस बात का भी रखना है कि अगर गेंदे के पौधे में ज्यादा पानी पड़ गया है, तो उसकी गुड़ाई कर दें। ऐसा करने से पौधे की जड़ में हवा लगेगी और ज्यादा से ज्यादा जड़ सूखेगी। ऐसा करने से आपके पौधे की ग्रोथ भी ज्यादा बढ़ेगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।