herzindagi
Kundli GPT chatbot

Kundli GPT AI: अब AI चैटबॉट से ऐसे जानें अपना राशिफल और भविष्य

यूं तो भारत में ज्योतिष्यों के माध्यम से ही अपने भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है लेकिन अब आधुनिकता और तकनीक के जरिये अपना राशिफल जानना और भी आसान हो गया है।   
Editorial
Updated:- 2023-08-03, 14:43 IST

Kya Hai Kundli Gpt Chatbot: जब भी हमें अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है तो हम किसी ज्योतिष के पास जाते हैं। 

कभी हाथ देखकर तो कभी कुंडली देखकर ज्योतिष अनुमान लगाते हैं और हमें आगे क्या होने वाला है इस बारे में बताते हैं। 

मगर अब तकनीक ने ज्योतिष में अपना हाथ फैलाना शुरू कर दिया है। अब आधुनिकता से भविष्य का पता लग सकता है। 

AI के रूप में दुनियाभर में धमाल मचा चुका Chat GPT अब एस्‍ट्रोलॉजी की फील्ड में भी अपना हाथ आजमा रहा है। 

किसी ज्योतिष की ही तरह AI आपके हर सवाल का जवाब देगा। आपको आपके भविष्य के बारे में सब कुछ बताएगा। 

पढ़ाई से करियर तक और घरबार से लेकर शादी तक के बारे में सब कुछ विस्तार से अब आप AI के जरिये पता लगा सकते हैं। 

क्या है KundliGPT?

know about kundli gpt chatbot

  • असल में कंपनी ने KundliGPT नाम से AI-पॉवर्ड वैदिक एस्‍ट्रोलॉजर चैटबॉट बनाया है जो आपके बर्थ चार्ट की गणना करेगा।
  • सबसे पहले आपको अपनी डिटेल चैटबॉट पर डालनी है। फिर यह चैटबॉट आपकी लाइफ से जुड़े सभी सवालों का जवाब देगा। 
  • KundliGPT तकनीक आर वैदिक ज्ञान को मिलाकर आपकी डिटेल की गणना करेगा और फिर आपका भविष्य बताएगा।
  • खास बात यह है कि KundliGPT भी ज्योतिष की तरह ही ग्रहों (ग्रह शांति के उपाय) की दशा और कुंडली में उनके स्थान का आंकलन करता है।
  • फिर इसके बाद वैदिक ज्ञान के अनुसार किस ग्रह की दशा का कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसकी गणना करते हुए रिजल्ट देता है। 

यह भी पढ़ें: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का महत्त्व, मानव जीवन पर इसका क्या प्रभाव होता है

कैसे करें KundliGPT का इस्तेमाल?

  • गूगल पर KundliGPT।com वेबसाइट पर जाएं और उसे खोलें। फिर भाषा का चुनाव करें और 'गेट स्टार्टेड' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स डालें। अपना नाम, जन्‍मतिथि, जन्‍म का समय और जन्‍म स्थान से जुड़ी सही जानकारी इसमें भरें। 
  • अगर आपको अपना जन्म स्थान नहीं पता है तो आप इसमें दी गई मैप के ऑप्शन से भी जन्म स्थान की डिटेल भर सकते हैं।
  • अपनी सारी जानकारी भर देने के बाद 'जेनरेट कुंडली' के ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका चार्ट आपके सामने आ जाएगा।   
  • जैसे ही आपके सामने कुंडली खुलेगी नीचे चैटबॉट भी खुल जाएगा। इस चैटबॉट पर आप जीवन से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।   

यह भी पढ़ें: कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति से बनते हैं विदेश यात्रा के योग, उन्हें मजबूत करने के उपाय

कितने पैसे खर्च कर KundliGPT पर जान सकते हैं भविष्य?  

interesting facts about kundli gpt chatbot

  • फिलहाल KundliGPT फ्री में आपको आपके भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब देगा। इसपर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। 

 

अगर आप भी अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो KundliGPT के माध्यम से जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: pinterest, social media 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।