अब बारिश शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा मुश्किल होगी कपड़े धोकर सुखाने में। इस मौसम में कपड़े हवा में भी ढंग से नहीं सूख पाते हैं। हवा में नमी बढ़ने के कारण कपड़े गीले रहते हैं और फिर कुछ दिनों में उनमें एक अजीब-सी सीलन भरी बदबू आने लगती है। यह बदबू सामान्य डिटर्जेंट से धोने पर भी पूरी तरह से नहीं जाती और कई बार तो धुले हुए कपड़ों से भी यह बदबू आने लगती है।
महंगे परफ्यूम या फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल कुछ देर के लिए ही रहता है, लेकिन क्या होगा अगर मैं आपसे कहूं कि आप सिर्फ दो साधारण घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं? आप बोरोक्स पाउडर और विनेगर का इस्तेमाल करके बदबू को दूर कर सकती हैं।
बदबू दूर करने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल-
बोरेक्स पाउडर एक नेचुरल मिनरल है जो लॉन्ड्री में एक बढ़िया एजेंट के रूप में काम करता है। यह न केवल कपड़ों से बदबू हटाने में मदद करता है बल्कि पानी को नरम करके डिटर्जेंट की इफेक्टिव बनाता है। इसका एल्कलाइन नेचर कपड़ों में मौजूद बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस को बेअसर करता है।
इसे भी पढ़ें: बारिश में कपड़ों से आने वाली बदबू का ऐसे कर सकती हैं इलाज, इन चीजों को मिलाएं और देखें कमाल
कैसे करें इस्तेमाल:
- अगर कपड़े बहुत ज्यादा बदबूदार हैं, तो उन्हें धोने से पहले बोरेक्स पाउडर के घोल में भिगोना सबसे प्रभावी तरीका है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप बोरेक्स पाउडर मिलाएं और कपड़ों को कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे के लिए इसमें भिगो दें। यह कपड़ों के रेशों में गहराई तक जाकर बदबू पैदा करने वाले ऑर्गेनिज्म को मारता है।
- आप जब कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन में डालें, तब भी इसे डाल सकती हैं। आधा कप बोरेक्स पाउडर सीधे वॉशिंग मशीन के ड्रम में या डिटर्जेंट डिस्पेंसर में डालें। यह डिटर्जेंट के साथ मिलकर कपड़ों से बदबू दूर कर सकता है।
- अगर आप हाथ से कपड़े धो रही हैं, तो धुलाई के पानी में 2-3 बड़े चम्मच बोरेक्स पाउडर घोल लें और फिर अपने कपड़े धोएं। बोरेक्स पाउडर कपड़ों को नरम भी बनाता है और उनके रंगों को भी बरकरार रखने में मदद करता है।
एप्पल साइडर विनेगर से हटाएं कपड़ों की बदबू
सफेद सिरके की तरह एप्पल साइडर विनेगर भी कपड़ों को धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे बढ़िया क्लीनिंग एजेंट माना जाता है। इसकी एसिडिक प्रकृति बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारती है और कपड़ों के रेशों से दाग-धब्बे भी हटाने में मदद करती हैं। यह एक प्राकृतिक फैब्रिक सॉफ्टनर का भी काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
- वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय, आधा कप साइडर फैब्रिक सॉफ्टनर डिस्पेंसर में डालें। सिरका रिंस साइकिल के दौरान कपड़ों में मिलेगा और बदबू को बेअसर कर देगा। कपड़े सूखने के बाद सिरके की खुशबू पूरी तरह से उड़ जाएगी।
- अगर बदबू ज्यादा है, तो आप कपड़ों को धोने से पहले डिटर्जेंट के साथ 30 मिनट के लिए भिगो सकती हैं।
- आप एक स्प्रे बोतल में पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भर लें। कपड़ों पर हल्का-सा स्प्रे करें और उन्हें सूखने दें। यह बदबू को तुरंत दूर करने में मदद करेगा। इसके बाद प्रेस करके कपड़े को सुखा सकती हैं।
कपड़ों की बदबू को दूर करने के अन्य ट्रिक्स-
- अगर आप कपड़ों को अलमारी में रख रही हैं, तो अलमारी के कोनों में या कपड़ों के बीच सूखी नीम की पत्तियां रख दें। नीम नमी सोखने के साथ बदबू को दूर रखता है।
- एक छोटे मलमल के कपड़े या पतले कपड़े के पाउच में कुछ कच्चे चावल के दाने और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें। इन पाउच को अपनी अलमारी में या कपड़े धोने के बाद दराजों में रखें। यह कपड़ों को खुशबूदार रखेगा।
अब मानसून में भी आपके कपड़े हमेशा फ्रेश महकेंगे, बस इस ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों