YouTube चैनल बनाकर करनी है कमाई तो यहां लें जानकारी

यूट्यूब चैनल बनाकर आज बहुत से लोग कमाई कर रहे हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में इससे जुड़े सवाल आते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे यूट्यूब की मदद से कमाई कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-04-11, 16:30 IST
image

समय के साथ पैसे कमाने के कई तरीके सामने आ रहे हैं। आजकल के डिजिटल युग में लोग आनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बढ़िया कमाई कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से भी बढ़िया कमाई की जा सकती है। सवाल है कैसे? इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 

youtube पर अकाउंट बनाएं 

youtube account

हम सभी का यूट्यूब पर अकाउंट होता है। आपको  'माय चैनल' ऑप्शन पर क्लिक करके उसे रिनेम करना है। कोशिश करें कि आप अपने चैनल को कुछ ऐसा नाम दें जो आपके कंटेंट को बयां करे।  

इसे भी पढ़ेंः कितना जानते हैं आप Youtube के इन सीक्रेट फीचर्स के बारे में

लगातार रहें एक्टिव 

यूट्यूब पर अपने अकाउंट से कमाई करने के लिए आपको सबसे कोशिश करनी है कि आप एक्टिव रहें। एल्गोरिथम यही कहता है कि किसी भी अकाउंट को सक्सेसफुल बनाने के लिए उसपर लगातार कंटेंट पोस्ट करें। 

'मोनेटाइजेशन' प्रोग्राम के लिए करें अप्लाई 

यूट्यूब पर कमाई के लिए आपको 'मोनेटाइजेशन' प्रोग्राम के लिए अप्लाई करना होगा। 'मोनेटाइजेशन' का अप्रूवल मिलने के बाद ही आपके चैनल की ग्रोथ के हिसाब से पैसे मिलने की शुरुआत होती है। पैसे मिलने के कुछ नियम हैं जिसमें 10 हजार व्यूज, कम से कम 1 हजार सब्सक्राइबर और वीडियो का 4 हजार घंटे तक प्ले होना जरूरी है। 

करें कोलेब 

collab on youtube to earn

चैनल पर आने वाली व्यूअरशिप के हिसाब से आपको कोलेब के ऑफर भी आते हैं। हर कोलैबोरेटर अलग ऑफर देता है। आजकल बहुत से यूट्यूबर कोलेब की मदद से भी बढ़िया कमाई कर रहे हैं। कोलेब को आप व्लॉग के दौरान किसी प्रोडक्ट या जगह की जानकारी देने के रूप में भी देख सकते हैं। 

रखें इन बातों का ध्यान

  • यूट्यूब पर कमाई करने के लिए आपको सारे नियमों और गाइडलाइन्स को फॉलो करना होगा। 
  • कोशिश करें कि आप किसी भी तरह का कंटेंट या साउंड कॉपी ना करें। 
  • अपलोडिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग करते वक्त तक हर छोटे बिंदु का ध्यान रखें। 
  • वीडियो को बनाते वक्त लोग क्या देखना पसंद करेंगे इस बात को ध्यान में जरूर रखें। 

इसे भी पढ़ेंः  यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं आप ये 5 वेब सीरीज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।