Toilet Cleaning Tips: बिना मेहनत के मिनटों में साफ कर सकती हैं कमोड, बस फ्लश टैंक में डालें यह 1 चीज

बाथरूम घर का वह हिस्सा होता है। जिसका संबंध हमारी हाइजीन और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। ऐसे में हमें इस जगह की सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यदि आपका टॉयलेट गंदा रहेगा तो उसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर तो पड़ता ही है। साथ ही, गंदा बाथरूम देखने में भी अजीब लगता है। जिसको इस्तेमाल करने का भी मन नहीं करता है। ऐसे में हमें बाथरूम की रोजाना सफाई करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि किसी के घर की सफाई का पता उसके बाथरूम को देखकर लग जाता है कि वहां रहने वाले सदस्य हाइजीन को लेकर कितने सतर्क हैं।
यदि आप भी बाथरूम की साफ-सफाई का खास ध्यान रखती हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आपने देखा होगा जब भी हम कमोड की सफाई करते हैं तो उसके बाद भी उसमें पीले दाग रह जाते हैं। यह दाग देखने में काफी बुरे लगते हैं। ऐसे में इनको हटाने के लिए हम तरह-तरह के प्रयास करते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने टॉयलेट बाउल में चमका सकती हैं। इसके लिए बस आपको अपने फ्लश टैंक में कुछ चीजें डालनी होंगी। आइए जानें इसको करने का तरीका।
ऐसे साफ करें टॉयलेट
- इसके लिए आपको फिटकरी का पाउडर बना लेना है।
- अब आप इसे एक कटोरी में निकाल लें फिर इसमें एक चम्मच ब्लीचिंग पाउडर मिक्स करें।
- फिर आप इन दोनों चीजों में करीब 2 ढक्कन विनेगर और टॉयलेट क्लीनर डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- जरूरत के अनुसार इसमें पानी मिलाकर एक प्लास्टिक की छोटी बोतल में भर लें।
- अब इस बोतल में आप कांटे की मदद से छेद बना लें।
- फिर इस बोतल को आपको फ्लश टैंक में सीधा रख देना है।
ये भी पढ़ें: घिसे बिना ही दूर हो सकते हैं टॉयलेट सीट पर लगे दाग, रिफिल वाली शानदार ट्रिक आएगी काम
- अब आप जब भी टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश करेंगे तो इन आपका कमोड क्लीन होता रहेगा।
- ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी जिद्दी मैल को हटाने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: पब्लिक टॉयलेट के बाहर लिखे WC का क्या होता है मतलब? शायद आप भी होंगे इससे अनजान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।