Thu Sep 24, 2026 | Updated 01:54 PM IST

चूड़ी, कंगन और रिंग्स में फंस गया है आटा, तो इस तरह से करें साफ

Cleaning: महिलाएं चुड़ी, कंगन और उंगलियों में पहनती हैं। ऐसे में इनमें हर रोज किचन में खाना बनाते वक्त या आटा गूंथते वक्त आटा फंस जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हें साफ करने के कुछ तरीके बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-24, 20:04 IST
how to clean gold bangles at home

Clening Tips: जब तक आप किसी चीज को साफ सुथरा रखेंगे वो ज्यादा समय तक सुंदर दिखेगा। वहीं अगर आप साफ सफाई से नजरअंदार करते हैं तो कोई भी चीज जल्दी पुराना और खराब हो जाता है। किसी भी चीज को नया और उसकी चमक को बरकरार रखने के लिए उसकी साफ सफाई बेहद जरूरी है। ऐसा ही कुछ हाल हमारे हाथों में पहनी हुई चूड़ी, कंगन और अंगूठियों का है। इसमें हर रोज आटा गूंथते वक्त आटा फंस जाते हैं। उसे हर रोज साफ नहीं कर पाने से ये डिजाइन्स में फंस जाते हैं, ऐसे में आज हम आपको इसे साफ करने के बढ़िया तरीके बताएंगे। वैसे तो चूड़ी कंगन को साफ करने के कई टिप्स और तरीके हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हें साफ करने के बेहद ही सिंपल तरीके बताएंगे। जिसे आप कभी भी बिना किसी परेशानी के अपना सकते हैं।

कैसे करें अंगूठी और कंगन की सफाई

how to clean rings

  • कंगन और अंगूठी की सफाई के लिए आप अंगूठी और कंगन को पानी में उबालना है।
  •  इसके लिए एक स्टील के बर्तन में एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डालें साथ ही दो चम्मच सिरका भी मिलाएं। अब इसमें आपको अंगूठी और कंगन को डुबोकर 15-20 मिनट तक उबालना है।
  • जब कंगन और अंगूठी उबल जाए तो इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने दें, फिर इसे टूथब्रश की मदद से रगड़कर साफ करना है।
  • जब चूड़ी कंगन से आटा निकल जाए तो एक बार फिर इसमें टूथ ब्रश से बाथरूम क्लीनरलगाएं और रगड़कर साफ करें।
  • इससे आपके कंगन और अंगूठी अच्छे से साफ हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर इन चीजों से साफ करें आर्टिफिशियल ज्वेलरी

साधारण पानी और डिटर्जेंट से करें अंगूठी की सफाई

how to remove flour from rings

  • आप अपने अंगूठी और चूड़ी कंगन को बिना किसी झंझट के भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने चूड़ी और कंगन को कुछ देर साधारण पानी में भिगोकर रखें।
  • अब एक से दो घंटे बाद इसमें टूथब्रशसे लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं और रगड़कर इसकी सफाई कर लें। यह उन अंगूठी और कंगन के लिए है जिनमें धूल मिट्टी और आटा के अलावा और भी दूसरे गंदगी नहीं जमे हो।

इसे जरूर पढ़ें: सोने के पुराने गहने एकदम नए जैसे चमकेंगे, अपनाएं ये तरीके

 

इन दो तरीकों से आप अपने चूड़ी, कंगन और अंगूठी की सफाई कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।