घर की सीढ़ियों पर जमी गंदगी को साफ करने के आसान टिप्स जानें

Dirty Staircase Cleaning: घर की सीढ़ियां अक्सर साफ-सफाई के बाद भी गंदी ही दिखाई देती हैं। इस आर्टिकल में जानें आप कैसे घर में मौजूद चीजों से सीढ़ियों की सफाई कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-11-16, 15:00 IST
image

Dirty Staircase Cleaning: घर को साफ रखना आसान नहीं है। तमाम कोशिशों के बाद भी घर गंदा हो जाता है। खासतौर पर घर की सीढ़ियों पर अक्सर गंदगी जम जाती है। जब हम सीढ़ियों को साफ करते हैं, तब भी कोनों में जमी गदगी हटने का नाम नहीं लेती है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे गंदी से गंदी सीढ़ियों को आसानी से साफ कर सकते हैं। 

सीढ़ियां गंदी क्यों होती हैं? 

Dirty Staircase Cleaning

सीढ़ियों को साफ करने का सही तरीका जानने से पहले जरूरी है कि आप यह जानें कि सीढ़ियां गंदी क्यों होती है। गीली चप्पल और धूल मिट्टी जैसी चीजों की वजह से सीढ़ियां गंदी हो जाती हैं। इसके लिए आपको कोशिश करनी है कि सीढ़ियां हमेशा सुखी रहे और रोजाना एक दफा सीढ़ियों को साफ जरूर करें। 

इसे भी पढ़ेंः Cleaning Hacks: सीढ़ी की रेलिंग को चुटकियों में चमकाने के लिए जानें ये टिप्स

सीढ़ियों को साफ कैसे करें?  

सीढ़ियों को साफ करने के लिए आपको एक बाल्टी में पानी लेना है और उसमें आधा चम्मच डिटर्जेंट डालना है। अब इस पानी से सीढ़ियों को साफ करें। सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी भी इस ट्रिक से आसानी से निकल जाती है। 

सीढ़ियों के कॉर्नर को कैसे साफ करें? 

सीढ़ियों के कॉर्नर को साफ करने के लिए आपको बस 1 बाउल पानी लेना है और उसमें बेकिंड सोडा मिलाना है। अब टूथब्रश को इस लिक्विड में गीला करें और उससे सीढ़ियों को साफ करें। अगर सीढ़ियों के कोर्नर ज्यादा गंदे हैं, तो आप कुछ देर पहले ही लिक्विड को कोनों में डाल दें और फिर कुछ देर बाद ब्रश से सफाई करें। 

How do you clean stair steps

सीढ़ियों को साफ करने का क्लीनर 

सीढ़ियों को साफ करने के लिए आप पानी में थोड़ा सा हार्पिक भी मिला सकते हैं। इस ट्रिक से भी सीढ़ियां आसानी से साफ हो जाती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः सर्दियां आने से पहले इस तरह करें कारपेट की सफाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।