पानी के डिस्पेंसर को चुटकियों में करें साफ, जानें तरीका

एक बैचलर के घर में ज्यादा चीजें नहीं होती हैं। कमरे से लेकर किचन में वे वही चीजें रखते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत हो सकती है। जैसे पानी का इंस्टॉल किया हुआ फिल्टर भी सबके घर में नहीं होता। कुछ लोग अपने किचन में वाटर डिस्पेंसर रखते हैं, जिसमें पानी की बड़ी बोतल को पलटकर रखा जाता है।
वाटर डिस्पेंसर में एक टैप होता है जिसे यूज करना भी आसान है। मगर आप यह बताइए कि इसे कितनी बार में साफ करते हैं? चूंकि इसे रोजाना साफ किया जाना मुश्किल है तो इसकी वजह से इसके तले में एक चिकनाई जम जाती है। कई बार लंबे समय तक पानी रह जाने के कारण यह सफेद होने लगता है और डिस्पेंसर में बदबू आने लगती है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप इन बड़े पानी के डिस्पेंसर को साफ भी कर सकेंगी और सैनिटाइज भी। तो चलिए देर किस बात की, सफाई के ये टिप्स जान लें।
बेकिंग सोडा से यूं करें साफ
बेकिंग सोडा खाने के लिए ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई के लिए भी एक अच्छा क्लीनिंग प्रोडक्ट साबित होता है। आप इसकी मदद से इस डिस्पेंसर को आराम से धो सकती हैं।
क्या चाहिए-
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 बड़े कप गर्म पानी
- 1 नींबू का रस
क्या करें-
- पानी के डिस्पेंसर को खाली कर लें। इसके बाद उसमें बेकिंग सोडा, गर्म पानी और नींबू का रस मिलाएं।
- अब इस डिस्पेंसर को एक बार अच्छी तरह से शेक करें।
- बेकिंग सोडा का यह मिश्रण डिस्पेंसर में रातभर के लिए छोड़कर रख दें।
- अगली सुबह प्लास्टिक के स्क्रब से इसे साफ करें और नॉर्मल पानी में धोकर पानी डाल दें।
इसे भी पढ़ें: कांच से लेकर थर्मस की बोतलों को साफ करने का सही तरीका जानती हैं आप?
विनेगर की मदद से करें साफ
प्लास्टिक के डिस्पेंसर को धोने के लिए सफेद सिरका (सफेद सिरके का इस्तेमाल कैसे करें) भी एक अच्छा क्लीनिंग एजेंट हो सकता है। विनेगर आपके डिस्पेंसर की गंदी बदबू को भी दूर करने में मदद करेगा।
क्या चाहिए-
- आधा कप विनेगर
- आधा कप गर्म पानी
क्या करें-
- अपने पानी के डिस्पेंसर को खाली करके उसमें विनेगर और पानी डालकर छोड़ दें।
- ध्यान रखें कि यह सॉल्यूशन कम से कम 15-20 मिनट के लिए डिस्पेंसर में रहने दें।
- इसके बाद इसमें डिश सोप डालें और स्क्रब की मदद से डिस्पेंसर को धो लें।
- इससे आपका डिस्पेंसर भी साफ होगा और उसमें से आ रही गंदी बदबू भी दूर होगी।
नींबू के छिलके से करें साफ
अगर आप बाकी किसी चीज की मदद नहीं लेना चाहती हैं तो बस एक नींबू का छिलका आपकी काफी मदद कर सकता है। इससे भी पानी के डिस्पेंसर को साफ करने में बहुत मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: पानी की प्लास्टिक की बोतल से आ रही है सड़ी बदबू, तो इस 1 ट्रिक से करें साफ
क्या चाहिए-
- 3-4 नींबू के छिलके
- डिश सोप
- गुनगुना पानी
क्या करें-
- सबसे पहले डिस्पेंसर को खाली कर लें और नींबू के छिलके से डिस्पेंसर के तले को घिस लें।
- इन्हीं छिलकों से डिस्पेंसर के अंदर और बाहर को स्क्रब करके 5 मिनट छोड़ दें।
- अब इसमें गुनगुना पानी और डिश सोप डालकर शेक कर लें।
- बस फिर नॉर्मल स्क्रब से इसे धोकर सुखा लें और 20 लीटर वाली बोतल चढ़ा लें।
- यह डिस्पेंसर साफ करने का सबसे आसान तरीका है जिसे आप आसानी से आजमा सकते हैं।
आपको इस डिस्पेंसर को हर हफ्ते साफ करना चाहिए। यदि इसमें पानी रहे तो उसे अलग कंटेनर में निकालकर धो लें और फिर पानी डालकर यूज करें। इससे आपको पानी गंदा भी नहीं लगेगा और यह हमेशा साफ-सुथरा रहेगा।
आप इस डिस्पेंसर को साफ करने के लिए कैसा तरीका अपनाती हैं, हमें कमेंट कर बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।