कंक्रीट की बालकनी को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स

घर की बालकनी को लगभग हर कोई प्यार करता है, क्योंकि घर का यह एक ऐसा हिस्सा होता है जहां सुबह और शाम के समय चाय पीने का एक अलग ही मज़ा होता है। मानसून के समय में भी बालकनी से बारिश का नज़ारा देखना काफी लोग पसंद करते हैं।
लेकिन जब बालकनी गंदी हो गई हो तो फिर न बैठने का मन करता है और न ही मौसम का नज़ारा देखने का मन करता है। इसलिए बालकनी की सफाई करते रहना बहुत ज़रूरी होता है।
कई लोगों के घर में कांक्रीट की बालकनी होती है जिसे साफ करने में बहुत परेशानी होती है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से कंक्रीट की बालकनी को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
चूना पाउडर का करें इस्तेमाल
जी हां, कांक्रीट की बालकनी में जमी काई को चंद मिनटों में साफ करने के लिए चूना पाउडर का इस्तेमाल करना एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से बालकनी की सफाई भी हो जाएगी और बालकनी में किसी भी तरीके के कीड़े या कबूतर भी नहीं आएंगे। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 5-6 लीटर पानी में 1-2 कप चूना पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को बालकनी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और पानी से घो लें।
- नोट: आप चाहें तो मिश्रण को गर्म करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालकनी में बार-बार आ रहे कबूतरों से निजात पाने के लिए आपनाएं ये तरीका
कंक्रीट बालकनी से फफूंदी या मोल्ड के दाग को हटाने के टिप्स
बालकनी में फफूंदी या मोल्ड का दाग लगाना आम बात है। खासकर कंक्रीट की बालकनी से जन इसने दाग लगते हैं तो साफ करने में परेशानी होती है। ऐसे में दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 3-4 लीटर पानी को गर्म कर लें।
- अब पानी में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- बेकिंग सोडा मिक्स करने के बाद मिश्रण को बालकनी में डालकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5-7 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल करें
बाथरूम की टाइल्स, किचन की टाइल्स या कंक्रीट की बालकनी से किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए अमोनिया पाउडर एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चंद मिनटों में जिद्दी से जिद्दी दाग साफ हो जाते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले बालकनी में 4-5 चम्मच अमोनिया पाउडर का अच्छे से छिड़काव कर लें।
- अब 1-2 लीटर पानी को बालकनी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर बालकनी को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: बालकनी टाइल्स से जिद्दी दाग को आसानी से साफ करते हैं ये 3 नुस्खे
इन टिप्स को भी करें फॉलो
कंक्रीट की बालकनी से किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड, नींबू का रस या फिर सफ़ेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बेकिंग सोडा के साथ नमक का मिश्रण बनाकर भी बालकनी की सफाई कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।