रजाई और कंबल के पुराने कवर के किनारे को चमकाएंगे ये तरीके, बस ध्यान रखें कुछ बातें

क्या रजाई और कंबल के पुराने कवर के किनारों पर दाग-धब्बे लग गए हैं? क्या रजाई के कवर को घिस-घिसकर धोने पर भी दाग नहीं जा रहे हैं? तो यहां हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जो आपका काम आसान कर देंगे। 
whiten quilt cover edges

सर्दी के मौसम में रजाई और कंबल के कवर की गंदगी की बात सुनकर ही टेंशन होने लगती है, क्योंकि इन्हें धोना और साफ करना आसान नहीं है। खासकर रजाई और कंबल के कवर के किनारों को चमकाने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि रजाई और कंबल के किनारों पर सबसे ज्यादा गंदगी लगती है।

क्या कवर के गंदे किनारों की वजह से आपकी रजाई और कंबल की शान खराब होने लगी है? तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम एक ऐसी चीज के इस्तेमाल से रजाई और कंबल के सफेद कवर के किनारों को चमकाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपका काम आसान बना देगी। जी हां, वह चीज और कुछ नहीं बल्कि बेकिंग सोडा है। आइए, यहां जानते हैं कि बेकिंग सोडा की मदद से रजाई और कंबल के सफेद कवर के किनारों को कैसे साफ किया जा सकता है।

इन तरीकों से चमका सकती हैं रजाई और कंबल कवर के किनारे

how to clean quilt covers with baking soda

बेकिंग सोडा से सफाई करने से पहले आप ध्यान रखें कि इससे सिर्फ और सिर्फ सफेद रजाई और कंबल के कवर ही धोएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बेकिंग सोडा से रंगीन कवर खराब हो सकते हैं। (इन चीजों को ना करें बेकिंग सोडा से साफ)

इसे भी पढ़ें: सर्दी से पहले फटाफट ऐसे साफ करें रजाई-कंबल, बदबू भी हो जाएगी दूर

बेकिंग सोडा और गर्म पानी

रजाई और कंबल के सफेद कवर के किनारों को चकाचक करने में बेकिंग सोडा और गर्म पानी का मिक्सचर काफी मददगारी साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ी बाल्टी या बर्तन लें, जिसमें रजाई का पूरा कवर भिगोया जा सके। अब इस बाल्टी में गर्म पानी और आधा कप बेकिंग सोडा डालें। अब बेकिंग सोडा को किसी लकड़ी के डंडे की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि आप गर्म पानी में हाथ ना डालें, क्योंकि इससे आपका हाथ जल सकता है।

गर्म पानी में बेकिंग सोडा को मिक्स करने के बाद रजाई और कंबल के कवर को इसमें 30 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। अगर आपके कवर के किनारे बहुत ज्यादा गंदे हैं या उसपर जिद्दी दाग लगे हैं, तो आप 1 घंटे के लिए भी भिगोकर छोड़ सकती हैं। 1 घंटे के बाद सफेद कवर को निकालकर सामान्य तरीके से धो सकती हैं।

बेकिंग सोडा और विनेगर

white covers cleaning tips

अगर आपकी रजाई और कंबल के सफेद कवर के किनारे बहुत ज्यादा गंदे हैं, तो आप बेकिंग सोडा के साथ विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरे में आधा कप बेकिंग सोडा, आधा कप सिरका और एक कप पानी डालें। अब तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे रजाई और कंबल के सफेद कवर के किनारों पर अच्छे से लगाएं। मिक्सर को 15 से 20 मिनट के लिए कवर के किनारों पर लगा रहने दें और फिर हल्के से रगड़कर धो लें। यह गंदगी के साथ रजाई-कंबल की कवर की बदबू को भी दूर करता है।

इसे भी पढ़ें: कंबल को धोए बिना भी कर सकते हैं साफ, जानें ये आसान तरीके

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड

रजाई और कंबल के सफेद कवर ज्यादा पुराने हैं और लंबे समय से साफ नहीं हुए हैं, तो आप बेकिंग सोडा के साथ हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिक्सचर में रजाई और कंबल के सफेद कवर को 15 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। आखिर में कवर को हल्के हाथ से रगड़ें और सामान्य तरीके से धोकर सुखा दें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से रजाई और कंबल के कवर की धुलाई करते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा इसका इस्तेमाल ना करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे कवर खराब हो सकता है।

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड से रंगीन कवर की धुलाई बिल्कुल भी नहीं करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह रंग को खराब करने के साथ-साथ कवर को खुरदुरा भी बना सकता है।

रजाई और कंबल के पुराने कवर को किन तरीकों से चमकाया जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP