herzindagi
easy tips to get rid of blanket smell

Winter Tips For Home: बेड से रजाई-कंबल निकालने पर आ रही है अजीब सी बदबू तो करें बस ये 3 उपाय

रजाई-कंबल से महक हटाने के लिए आपको इन्हें धोने की जरूरत नहीं है। बिना पानी के इस्तेमाल से आप इनकी बदबू हटा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 18:50 IST

ठंड का मौसम शुरू हो गया है। कई लोगों ने कंबल-रजाई लेकर सोना भी शुरू कर दिया है। लेकिन परेशानी यह है कि पिछले 6 से 7 महीनों तक ठंड के कपड़े या कंबल आपके घर के बैड या अलमारियों में पड़े होंगे। हवा नहीं लगने की वजह से आपको इनमें से अजीब सी महक आ रही होगी।

ऐसे में इन रजाई-कंबल को लेकर सोना आपके लिए मुश्किल होगा। अगर आप इन रजाई-कंबल से आ रही महक को एक दिन में खत्म करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे। 

धूप में डालें

get rid of blanket smell

रजाई-कंबल से स्मेल हटाने के लिए आपको इन्हें धूम में डालना चाहिए। इससे रजाई-कंबल के जम्स भी खत्म हो जाएंगे। साथ ही, बदबू भी चली जाएगी। कई महीनों तक हवा, धूप नहीं लगने की वजह से किसी भी कपड़े में जम्स होना लाजमी बात है। ऐसे में आपको रोज इन्हें लेकर सोना है। इसलिए आप इन्हें धूप में जरूर डालें। (ब्लैंकेट में रोएं हटाने के लिए आजमाएं ये हैक्स)

इसे भी पढ़ें- हैवी ब्लैंकेट को घर पर धोने का तरीका, आप भी जानें

 

कवर चढ़ाएं

use blacket cover for get rid of blanket smell

कई बार ऐसा होता है कि  रजाई-कंबल को धूप में डालने के बाद भी स्मेल गायब नहीं होती। ऐसी स्थिति में आप इन पर कवर चढ़ा सकते हैं। कवर चढ़ाने से आपको दो फायदा मिलेगा। एक तो आपके रजाई कंबल गंदेनहीं होंगे, दूसरा आप बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई


फैब्रिक स्प्रे यूज करें

use febric spray get rid of blanket smell

फैब्रिक फ्रेशनर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। फैब्रिक सेनेटाइजर जैसे अलग-अलग नाम  से आपको मार्केट में मिलेगा। ये एक तरह का स्प्रे होता है, जिसे आप अपने रजाई-कंबल पर डालकर थोड़े समय के लिए छिड़क दें।

यह विडियो भी देखें

यह तरीका उनके लिए है, जो किसी तरह की कोई मेहनत नहीं करना चाहते। लेकिन ध्यान रखें कि स्प्रे डालने से पहले अपने ब्लैंकेट की अच्छी तरह से डस्टिंग जरूर कर लें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।