मानसून में इस तरह रखें गुलाब के पौधे का ध्यान, वरना नहीं खिलेंगी कलियां

बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। पौधों के लिए भी यह मौसम खास होता है। क्योंकि इस मौसम में चारो तरफ हरियाली छा जाती है। लेकिन कई पौधे हैं, जिन्हें अगर ज्यादा बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। इसमें से सबसे पहले गुलाब के पौधे का नाम आता है।
लोगों के अपने गार्डन यहा बालकनी में गुलाब के पौधे लगाने का बहुत शौक होता है। वह इसका बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं, लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होता है, वह पौधे को घर के बाहर छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि बारिश का पानी गुलाब के पौधे के लिए अच्छा है। लेकिन कई लोग इस बात को नहीं जानते कि यह पौधा ज्यादा पानी नहीं सोख पाता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बारिश में गुलाब के पौधे का ख्याल रखने के कुछ टिप्स बताएंगे।
बारिश में कैसे रखें गुलाब के पौधे का ख्याल?

गुलाब के पौधे धूप और पानी में अच्छे से खिलते हैं। लेकिन ज्यादा धूप और ज्यादा पानी भी इनके लिए नुकसान होता है। बारिश के मौसम में पौधों से पानी सुख नहीं पाता और उन्हें गर्मी भी नहीं मिलती। इसकी वजह से उस पर फफूंद लग जाती है। पौधे को देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे उसपर कोई पाउडर डाला गया है।
कई बार गमले में अधिक पानी भरने की वजह से पौधे को तने कमजोर हो जाते हैं और पत्ते गिरने लगते हैं। इतना ही नहीं खिले हुए गुलाब के लाल पत्ते भी झड़ने लगते हैं। अगर आपको बारिश में पौधे को बचाना है, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें- बारिश में किन पौधों को घर से बाहर रखना ठीक नहीं, जानें
- अगर बारिश हर दिन हो रही है और बहुत तेज हवा के साथ हो रही है, तो पौधे को गार्डन से हटा लें। बारिश में पौधा का ख्याल रखना जरूरी होता है।
- गर्मियों के मौसम में हम गमले को थोड़ा खाली छोड़ते हैं, ताकि पौधे को पानी मिल सके। लेकिन बारिश के मौसम में आप गमले को मिट्टी से ऊपर तक भर दें, क्योंकि धूप नहीं होने की वजह से पौधे का पानी सूखता नहीं है।
- अगर पानी ऐसे ही गमले में रहेगा, तो जड़ें सड़ने लगेंगी।
- बारिश में अगर गुलाब के पौधे को फंगस लग गए हैं, तो यह धीरे-धीरे पूरे पौधे में भी फैल जाता है।पत्तियों पर बारीक छेद हो जाते हैं, जिससे पौधे की वृद्धि रुक जाती है। इसके लिए आप पौधे की कटाई पर ध्यान दें। फंगस वाले हिस्से को काट कर अलग कर दें।
- कटाई के बाद पौधे को उस जगह रखे, जहां उसे बारिश का पानी न लगे। ध्यान रखें कि आपको पौधे को घर के अंदर नहीं रखना है।
- बारिश में पानी अधिक होने की वजह से इसकी ग्रोथ रूक जाती है, इसलिए आप केले के छिलके का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप केले के छिलके को रात भर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इसे छानकर इस पानी को पौधों को दें। पौधा अच्छे से विकसित होगा।
इसे भी पढ़ें- भारी बारिश से पौधों को कैसे बचाने और देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।