herzindagi
african marigolds

बरसात में भी भर-भर कर खिलेंगे गेंदे के फूल, बस अपनाएं ये टिप्स

क्या आपको पता है कि मानसून के मौसम में गेंदे के पौधे में गुच्छे भर फूल कैसे खिला सकते हैं? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-01, 20:24 IST

गेंदे के फूल भारत में सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक हैं। खास बात यह है कि ये बरसात के मौसम में भी खूबसूरती से खिलते हैं और अगर आप गेंदे के पौधे की थोड़ी सी केयर करते हैं, तो यह पौधा बिल्कुल गुलदस्ते की तरह फूलों से भर जाता है। गेंदे के पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके मेंटेनेंस के लिए न तो आपको बहुत ज्यादा पैसा खर्च करना होगा और न ही इसे दिन-रात केयर करने की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनसे बरसात में भी गेंदे के फूलों को भरपूर मात्रा में खिलने में मदद मिल सकती है।

जल निकासी का करें इंतजाम

बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या हो सकती है। ऐसे में, गेंदे के फूलों को जलभराव से बचाने के लिए ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें अच्छी जल निकासी हो। साथ ही, अगर यदि गमले में गेंदे लगा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि गमले में जल निकासी के लिए छेद हों। यदि गार्डन में पौधे लगा रहे हैं, तो इसके लिए मिट्टी खोद कर पानी निकलने का रास्ता बना लें।

अधिक पानी देने से बचें

गेंदे के फूलों में अधिक पानी देने से बचें। मिट्टी को सूखने दें। उसके बाद ही उसमें पानी दें। बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ के सड़ने की शिकायत हो सकती है। बरसात के दिनों में तो ऐसे भी बारिश का पानी पौधे में गिरता रहता है। इसके लिए आपको अलग से ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं है।

गेंदे के फूल खिलने के लिए डालें खाद 

how to care marigold plants in monsoon

बरसात में पौधे को पानी तो मिल जाता है, लेकिन कई लोग इस दौरान खाद डालना भूल जाते हैं। हालांकि, गेंदे के फूल गुच्छे में खिलने के लिए जरूरी है कि आप इसमें नियमित रूप से खाद या उर्वरक डालें। इसके लिए आप नेचुरल केमिकल फ्री होममेड खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन्हें स्वस्थ रहने और भरपूर मात्रा में खिलने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- गेंदे के पौधे के लिए बेस्ट रहेंगे ये होममेड खाद, एक सप्ताह में ही दिखने लगेगा असर 

छंटाई करें

मानसून के समय पौधे में कीड़े लगने और इसे सड़ने की समस्या आम होती है। ऐसे में, आपको इस दौरान पौधे की डालियों को देखकर उसमें मौजूद मुरझाए हुए फूलों और पत्तियों को हटा देना चाहिए। यह नए फूलों के खिलने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-  गेंदे के पौधे के साथ ना करें ये गलतियां, वर्ना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार

कीटों और बीमारियों से बचाव के लिए करें ये काम

गेंदे के फूलों में मानसून के दौरान एफिड्स और सफेद मक्खियों जैसे कीटों द्वारा हमला किया जा सकता है। आप इनमें से किसी भी कीट को देखते हैं, तो उनसे तुरंत छुटकारा पाने के उपाय करें। इसके लिए आप होममेड कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  गेंदे की जड़ों में डाल दीजिए ये एक चीज, फूलों से भर जाएगा पौधा और नहीं लगेंगे कीड़े

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।