गेंदे के पौधे न सिर्फ बगीचे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि इसके सुगंध से भी घर में एक पोजिटिव वाइब्स आती है। यही कारण है कि लोग इसे अपने गार्डन या फिर बालकनी में अवश्य लगाते हैं। इसके लाल-पीले फूल देखने में इतने अच्छे लगते हैं कि मन करता है हर समय हमारे बगिये में ये यूं ही खिले रहें। हालांकि, कई बार पौधे की अच्छी देखभाल न होने की वजह से यह मुरझाने या सूखने लगते हैं, जिससे मन उदास हो जाता है। ऐसी स्थिति में, आप पौधे में खाद डालकर इसी अच्छी केयर कर सकती हैं। इसके लिए आज हम आपको कुछ असरदार और होममेड खाद के बारे में बताने वाले हैं। खास बात यह है कि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको केमिकल फ्री खाद के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
गोबर की खाद पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह मिट्टी की उर्वरता और जल धारण क्षमता में सुधार लाने के साथ-साथ गेंदे के पौधे को हरा-भरा बनाने का काम करती है।
गेंदे के पौधे की हरियाली वापस पाने के लिए आप केले के छिलके की खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं। केले के छिलके में पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होता है, जो गेंदे के फूलों के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर जमा कर लेना है। फिर इसे डायरेक्ट पौधे वाली मिट्टी में दबा देना है।
अंडे के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो जड़ों और तनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे मुरझाए हुए गेंदे के पौधे में भर-भर कर फूल खिलने लगते हैं। इसे पौधे में उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले अंडे के छिलकों को धोकर सुखा लेना है। फिर, उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद आप डायरेक्ट इसे मिट्टी में मिला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अंडे के छिलके को पीसकर उबालने से क्या होता है?
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- फूलों से भर जायेगा गेंदे का पौधा अगर डालेंगे उसमें यह एक चीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।