आपने कभी सोचा है कि अगर रंग नहीं होते तो क्या होता, हमारा जीवन कैसा होता और ये बेरंग सी दुनिया कैसी दिखती? सोचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, क्योंकि रंगों के बिना तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। स्पष्ट तौर पर देखा जाए तो रंगों को एक भाव, ऊर्जा और अभिव्यक्ति की संज्ञा दी जा सकती है। रंग न सिर्फ हमारी आंखों को सुहाते हैं बल्कि ये हमारे जीवन को भी प्रभावित करते हैं। जब बात हो घर की दीवारों को रंगने की तब तो रंगों का कुछ ख़ास ही मतलब होता है और हो भी क्यों न ,हर रंग कुछ तो कहता है। जब घर की दीवारों के रंग की बात होती है तब लोग सबसे अच्छा रंग चुनने पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो, उनकी पसंद के अनुरूप होगा। लेकिन ज्यादातर लोग जो देखने में असफल होते हैं वह यह है कि रंग किसी व्यक्ति के मूड को कैसे प्रभावित करते हैं। यदि आप अपने घर के इंटीरियर के लिए गलत रंग चुनते हैं, तो आपका पूरा जीवन प्रभावित हो सकता है। आइए जानें घर की दीवारों में कैसा रंग आपकी ज़िन्दगी को बदल सकता है।
लाल रंग
यह रंग सचमुच एक ऊर्जा पेय की तरह आपके कमरे को रौशन करता है। यह आपके कमरे में उत्साह को बढ़ाता है। यह रंग कमरे को जीवंत और आमंत्रित बनाता है और बहुत मजबूत छाप प्रदान करता है। यह लोगों को एक साथ रहकर प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ करने की प्रेरणा देता है । इस लाल रंग का चुनाव लिविंग रूम और डाइनिंग रूम की दीवारों के लिए करें इससे प्रेम भाव बढ़ेगा ।
पीला रंग
पीला रंग सूरज की रोशनी का रंग है और आनंद का प्रतीक है। पीले रंग को ख़ुशी का प्रतीक माना जा सकता है । यह आपके घर में मेहमानों का स्वागत करने के लिए एक अच्छा रंग माना जाता है। लेकिन यह उपयोग करने के लिए व्यावहारिक रंग नहीं है। वास्तु की मानें तो इस रंग की दीवारों वाले घर में लोग बहुत ज्यादा लड़ाइयां करते हैं और बच्चे भी इस रंग के प्रभाव से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप कमरे को बड़ा दिखाने के रंग का चुनाव कर रही हैं तो पीला रंग आपके लिए बेहतर हो सकता है। फिर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये घर की लड़ाइयों को बढ़ा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें : घर को खुशियों से भरना है तो मुख्य द्वार पर रखें यह चीजें
Recommended Video
नीला रंग
नीला एक बहुत ही सुरक्षित रंग है। यह आकाश और जल का रंग है यह आंखों को आराम देना वाला और बहस शांत रंग है। इसमें बुरे स्वभाव के खिलाफ लड़ने की क्षमता है। आपके घर का बेडरूम और बाथरूम शायद नीले रंग के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। यदि आप दूसरे कमरे में नीला रंग करना चाहते हैं, तो लिविंग रूम और किचन सबसे बेहतर ऑप्शन है।
हरा रंग
हरा रंग वास्तव में काफी सामान्य है और घर में कहीं भी फिट हो सकता है। हरा रंग प्रकृति का रंग है, इस रंग को घर की दीवारों में उतारने से घर में शांति स्थापित रहती है।आप इसे अपने घर के एक्सटीरियर और इंटिरियर्स के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। संभावनाएं अनंत हैं। यह लोगों के मन को आराम दिलाने में मदद करता है और पीले और लाल रंग के साथ एक सुखदायक संयोजन देता है।
इसे जरूर पढ़ें : बेड के ऊपर के स्पेस को सजाने के लिए इन आईडियाज की लें मदद
ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंग
इन सभी को तटस्थ रंग माना जाता है और वे ज्यादातर लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी रंगों का संयोजन घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। गर्म क्षेत्रों में, सफेद और अन्य तटस्थ रंग वास्तव में मदद कर सकते हैं। यह एक कमरे को बड़ा दिखाते हैं और सूरज की रोशनी का भी निरीक्षण करते हैं । ये रंग भी मन को सुकून देते हैं और हमेशा कुछ नया करने की प्रेरणा देते हैं।
उपर्युक्त सभी बिंदुओं को पढ़ने के बाद, आपके पास बेहतर विचार है कि आपके घर की दीवारों के लिए कौन सा रंग कारगर साबित हो सकता है। आप उस रंग को चुनें जो आपके जीवन को बदल सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and unsplash
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।