घर को खुशियों से भरना है तो मुख्य द्वार पर रखें यह चीजें

किसी घर का सबसे महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है उसका मुख्य द्वार। कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार का सीधा संबंध उस घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा से होता है, क्योंकि इन दोनों का ही प्रवेश घर में मुख्य द्वार से होता है। घर में जैसी भी ऊर्जा मुख्य द्वार से प्रवेश करती है लोगों का मन भी वैसा ही हो जाता है। अर्थात यदि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है तो उस घर के लोगों की सोच भी उसी तरह सकारात्मक हो जाती है और घर में सुख समृद्धि आती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से लोगों की सोच नकारात्मक होने लगती है। घर के मुख्य द्वार के लिए कुछ उपाय अपनाकर घर को खुशियों से भरा जा सकता है। आइये जानें क्या हैं वो चीज़ें जिन्हें मुख्य द्वार पर रखना लाभदायक हो सकता है।
तुलसी का पौधा
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर धन धान्य से भर जाता है। तुलसी के पौधे को मुख्य द्वार पर रखते समय ध्यान रखें कि यह दक्षिण दिशा में न रखा हो। यदि पौधा सूखने लगे तो मुख्य द्वार से इसे तुरंत हटा दें।
स्वास्तिक
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ माना गया है। हर शुभ और मांगलिक कार्यों में स्वास्तिक का निशान जरूर बनाकर पूजा-पाठ संपन्न किया जाता है। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही घर में धन वर्षा भी होती है ।
इसे जरूर पढ़ें : घर में सुख शांति बनाए रखनी है तो महिलाएं ना करें ये गलतियां
रंगोली
ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर कई रंगों से बनी हुई या फिर फूलों की रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इससे घर में प्रवेश करने वालों को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है साथ ही धन की वर्षा होती है।
गणपति की मूर्ति
मुख्य द्वार पर गणपति की बैठी हुई अवस्था में मूर्ति रखने से घर में खुशियां आती हैं। बैठी हुई अवस्था की मूर्ति शांति की प्रतीक मानी जाती है वहीं खड़ी हुई मुद्रा में गणेश जी की मूर्ति मुख्य द्वार पर रखने से घर में कलह हो सकती है।
जल से भरा पात्र
हमेशा घर के दरवाज़े पर जल से भरा पात्र रखा होना चाहिए। आप किसी कांच के बर्तन में जल भरकर उसमे ताजे फूल भी रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता आएगी। साथ में रात में रोशनी के लिए इसमें फ्लोटिंग दीये या कैंडल जलाकर रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : Malmas 2020: क्या है मलमास का महत्त्व, कितने साल बाद बन रहा है ऐसा शुभ संयोग
बंधनवार
घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाएं। ये पीपल, आम या अशोक के पत्तों की हो सकती है या ताजे फूलों से भी बनाई जा सकती है। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है। जब यह पत्तियां सूख जाएं तो इन्हें बदल दें। घर में बंधनवार या तोरण लगाने से घर में सुख शांति आती है।
मां लक्ष्मी के चरण
धन लाभ के लिए घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाएं तथा प्रवेश द्वार लक्ष्मी जी के चरण लगाएं। ध्यान रहे लक्ष्मी के चरण हमेशा घर के अंदर आती हुई दिशा में लगे हों। इससे घर में सुख समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
घर के मुख्य द्वार पर ये चीज़ें लगाकर आप घर को धन धान्य से भर सकती हैं साथ ही सुख समृद्धि ला सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik, printrest and facebook
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।