herzindagi
how fist reveals about your personality

Fist Personality Trait: बंद मुट्ठी भी खोलती है पर्सनैलिटी के राज, जानें अंदर की बात

किसी की पर्सनैलिटी के बारे में जानने के कई तरीके हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है बंद मुट्ठी। यानी कि किसी के मुट्ठी बंद करने के अंदाज से भी उसके बारे में पता लगाया जा सकता है।  
Editorial
Updated:- 2023-03-08, 13:30 IST

Mutthi Band Karne Ke Tarike Se Jane Apne Bare Mein: अपने बारे में या किसी और के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी में होती है। हालांकि व्यक्तित्व के बारे में पता लगाना इतना भी आसान नहीं है लेकिन कुछ तरीके होते हैं जिनके जरिये किसी की पर्सनैलिटी के बारे में सरलता से जाना जा सकता है। इन्हीं में से एक तरीका है बंद मुट्ठी।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के बारे में पता लगाने का सबसे सरल मार्ग है उसके मुट्ठी बंद करने के तरीके को परख लेना। अलग-अलग ढंग से मुट्ठी बांधने का तरीका व्यक्ति के अलग-अलग स्वभाव और उसकी भिन्न-भिन्न पर्सनैलिटी को दर्शाता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

उंगलियों पर अंगूठा होना

fist tells about your personality

अगर किसी व्यक्ति द्वारा मुट्ठी बंद करने पर अंगूठा उंगलियों के ऊपर आता है तो उसका स्वभाव सरल है। ऐसे व्यक्ति में गजब का आत्मविश्वास होता है और इनमें लीडरशिप क्वालिटी भी होती है। ऐसे लोग अपने व्यवहार से दूसरों पर उत्तम छाप छोड़ते हैं। हालांकि ऐसे लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। ऐसे लोग जीवन में बहुत तरक्की (नौकरी में तरक्की पाने के उपाय) पाते हैं और अपनी अच्छाई कायम रखते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Personality Traits: खाना खाने की ये आदतें बताती हैं आपकी पर्सनैलिटी

एक उंगली पर अंगूठा होना

fist reveals about your personality

अगर किसी व्यक्ति द्वारा मुट्ठी बंद करने पर अंगूठा एक उंगली पर आता है उसका स्वभाव जिज्ञासा से भरा होता है। ऐसा व्यक्ति हर बात को जानने की उत्सुकता रखता है। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान के पात्र बनते हैं। ऐसे लोगों का जीवन खुशहाली से भरा रहता है और यह समाजिक तौर पर उन्नति करते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की कृपा बनी रहती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Personality Traits: मोबाइल पकड़ने के ये तरीके दिखाते हैं आपकी हिडन पर्सनैलिटी

उंगलियों के अंदर अंगूठा होना

fist reveals about personality

अगर किसी व्यक्ति द्वारा मुट्ठी बंद करने पर उसका अंगूठा उंगलियों के भीतर ढक जाता है तो उस व्यक्ति का स्वभाव श्रेष्ठ होता है। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान और रचनात्मक होते हैं। ऐसे लोगों रिश्तों को जी-जान से निभाते हैं और अपनी मेहनत के बलबूते हर मुकाम हासिल करते हैं। इनमें एक अलग स्फूर्ति होती है। ऐसे लोगों को जीवन में हर कम में सफलता मिलती है।

तो ऐसे पता लगाया जा सकता है किसी के मुट्ठी बंद करने से उसके बारे में। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pexels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।