image

इन मूलांक की महिलाएं होती हैं मनमौजी और जिद्दी, पर मुसीबत में यही बनती हैं मसीहा

 मूलांक हमेशा आपकी जन्म तारीख के नंबर को जोड़कर निकाला जाता है। इसी के हिसाब से आपके स्वभाव के बारे में पता चलता है। इस बार आप जानें कौन सी महिलाएं होती हैं मनमौजी और जिद्दी।
Editorial
Updated:- 2025-12-19, 17:43 IST

हर कोई अपने स्वभाव और भविष्य जानने के लिए राशिफल से लेकर मूलांक की जानकारी भी प्राप्त करता है, लेकिन कई सारे लोगों को यह नहीं पता होता है उनका मूलांक नंबर क्या होता है? ऐसे में हम आपको बताते हैं कि जो आपकी जन्म तारीख होती है। उसी नंबर को मूलांक कहते हैं। आज हम सिद्धार्थ एस. कुमार एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार- NumroVani के संस्थापक एवं शोध-आधारित वैदिक एवं नाड़ी ज्योतिषाचार्य — IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। उनसे जानते हैं मनमौजी और जिद्दी कौन सी मूलांक की महिलाएं होती हैं।

मूलांक 3 की महिलाएं कैसी होती हैं?

मूलांक 3 की महिलाएं अपनी सोच और विश्वासों पर बहुत दृढ़ होते हैं एक बार किसी बात को ठान लें, तो फिर आसानी से पीछे नहीं हटते। उनका जीवन एक अनुशासित नेतृत्व की ऊर्जा से चलता है, इसलिए वे अक्सर दूसरों की सलाह से अधिक अपनी बुद्धि और अनुभव को प्राथमिकता देते हैं। स्वभाव में एक हल्की मनमौजी चमक भी होती है, जो उन्हें रचनात्मक, उत्साही और थोड़ा अप्रत्याशित बनाती है। लेकिन दिल के स्तर पर ये लोग बेहद उदार होते हैं। किसी की मदद की बात आए तो अपनी क्षमता से आगे जाकर भी सहयोग करते हैं। इन्हें पहचानना आसान है, वो जो खुद की राह पर चलते हैं, लेकिन दूसरों के लिए रास्ता भी बनाते हैं।

1 - 2025-12-19T151024.338

मूलांक 4 की महिलाएं होती हैं मनमौजी

मूलांक 4 की महिलाएं दुनिया को अपने अनोखे और अलग नज़रिए से देखते हैं। ये किसी भी नियम या परंपरा में बंधकर नहीं चलते, बल्कि अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। इसी वजह से कई बार ये ज़िद्दी भी दिखाई देते हैं। एक बार मन बना लिया तो फिर चाहे कितना भी समझाया जाए, इन्हें बदलना आसान नहीं होता। स्वभाव में अजीब-सी मनमौज और स्थिरता एक साथ रहती है, जो इन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग बनाती है। पर इनका दिल बेहद साफ और सच्चा होता है। किसी की तकलीफ़ दिख जाए तो सबसे पहले आगे बढ़कर हाथ यही लोग बढ़ाते हैं। ये अलग सोचते हैं, लेकिन दूसरों के लिए हमेशा सही करते हैं।

2 - 2025-12-19T151027.902

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

मूलांक 9 की महिलाएं होती हैं जुनूनी

मूलांक 9 की महिलाएं उग्र ऊर्जा, साहस और जुनून के प्रतीक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी विशेषता एक बार निर्णय ले लिया तो उसे निभाने में पूरी ताकत लगा देते हैं। इन्हें अपने तरीके से काम करना पसंद है और किसी की दखलंदाज़ी बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए अक्सर बेहद जिद्दी और तेज-तर्रार प्रकृति के माने जाते हैं। लेकिन इसी आग के पीछे एक करुणा से भरा दिल होता है। ये दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं, चाहे उसे लड़कर ही क्यों न करवाना पड़े। इनके अंदर योद्धा और दयालुता दोनों बसते हैं। अपनी बात पर अडिग, लेकिन दूसरों की समस्या में हमेशा सबसे आगे।

3 - 2025-12-19T151026.128

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;