herzindagi
how evm works in elections

EVM के अंदर क्या होता है, पहली बार कब हुआ था इसका इस्तेमाल, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

क्या आप जानते हैं कि ईवीएम का इस्तेमाल सबसे पहले कब हुआ था और एक ईवीएम में कितने वोटों को दर्ज किया जा सकता है? चलिए, आपको इन सवालों के जवाब देते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-31, 19:20 IST

लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार सात चरणों में वोटिंग हुई। कल आखिरी चरण का मतदान होगा। चुनावों के बीच, एक नाम जो बहुत चर्चा में रहता है, वह है ईवीएम यानी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन। चुनाव में वोटिंग के लिए ईवीएम का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसी मशीन से वोट डाला जाता है और इसी से वोटों की गिनती भी होती है। आम चुनाव में ईवीएम का क्या रोल होता है, इसका इस्तेमाल सबसे पहले कब हुआ था और एक ईवीएम में कितने वोटों को दर्ज किया जा सकता है? चलिए, आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।

पहली बार कब हुआ था ईवीएम का इस्तेमाल?

what is evm

EVM को 1980 में बनाया गया था और उस वक्त इसे इलेक्ट्रॉनिक्ली ऑपरेटेड वोट काउंटिंग मशीन का नाम दिया गया था। वहीं, अगर इसके सबसे पहली बार इस्तेमाल की बात करें, तो इसका सबसे पहले इस्तेमाल 1982 में हुआ था। केरल के परूर विधानसभा सीट के 50 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग करने के लिए, ईवीएम का उपयोग किया गया था। 

कैसे काम करती है EVM?

EVM आज भारत में चुनाव का एक अहम हिस्सा बन गई है। इसमें दो यूनिट- कंट्रोल और बैलेट होती हैं। एक यूनिट, जिसमें आप बटन दबाकर, अपना वोट दर्ज करते हैं और दूसरी यूनिट, जिसमें आपका वोट स्टोर होता है। जब हम वोट डालने जाते हैं, तो जो यूनिट मतदान अधिकारी के पास होती है, उसे कंट्रोल कहा जाता है और जिससे हम वोट डालते हैं, वह बैलेट होती है। यह मशीन, ईवीएम मतदान के दौरान डाले गए वोटों को दर्ज करती है और वोटों की गिनती भी करती है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election-2024: जानिए किन कारणों से छिन जाता है वोट डालने का अधिकार?

EVM के अंदर क्या होता है?

know about evm

EVM के अंदर एक माइक्रोप्रोसेसर लगा होता है। इसे सिर्फ एक बार प्रोग्राम किया जा सकता है और उसके बाद आप इसे नहीं बदल सकते हैं। इसके अंदर बैटरी होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए, किसी इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत नहीं होती है।

एक EVM में कितने उम्मीदवारों के नाम दर्ज हो सकते हैं?

एक EVM में 64 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हो सकते हैं। वहीं, एक ईवीएम में 3840 वोटों को दर्ज किया जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: आखिर क्या है स्ट्रॉन्ग रूम? वोटिंग के बाद कहां और कैसे रखी जाती है ईवीएम मशीन

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।