Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

क्या आपका भी बच्चा किताबों से दूर भागता है तो अपनाएं ये तरीके

छोटे बच्चे अक्सर पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई नहीं करना चाहता तो हम कुछ टिप्स बताएंगे आपको जिसकी मदद से वह धीरे धीरे पढ़ाई पर ध्यान देने लगेगा।  
Updated:- 2023-11-08, 20:17 IST
image

कई छोटे बच्चों में ऐसा देखा गया है कि वह पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। पढ़ाई के नाम से ही वह दूर भागने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के लिए यह परेशानी का विषय बन जाता है। बार- बार डाटकर जबरदस्ती पढ़ाने के लिए बैठाना ये सही नहीं होता। ऐसे में छोटे बच्चे को पढ़ाने के लिए आपको कुछ हैक्स की मदद लेनी चाहिए।

एक्टिविटी के साथ करें पढ़ाई

how do i make my child like studying

छोटे बच्चे काफ़ी मासूम होते हैं। उन्हें बार- बार डाटना नहीं चाहिए। इससे उन पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का भी मन पढ़ाई में लगे तो आप उसकी पढ़ाई के साथ कुछ एक्टिविटी को भी जोड़े। अगर आपका बच्चा ड्राइंग पसंद करता है तो पढ़ाई की शुरुआत में ही पहले उनसे एक पेंटिंग बनवाए। फिर उसे दूसरे विषयों को पढ़ने दे। इससे उसका मन पढ़ाई पर बना रहेगा।

दबाव ना डालें

बच्चों को किसी भी काम को करने के लिए अगर आप दबाव डालते हैं तो वह उस काम से भागना शुरू कर देते हैं। इसलिए आपको बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ना कि दबाव डालना चाहिए। इससे उसके दिमाग में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे धीरे-धीरे बच्चों को पढ़ाई बोझ की तरह लगने लगता है।

इसे जरूर पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों की परवरिश करते वक्त मैं लेती हूं इन टिप्स की मदद

रूटीन बनाए

हर चीज का बच्चों के लिए रूटीन बनाकर रखना चाहिए। लंबे समय तक एक साथ पढ़ाई ना करने को कहे। इससे उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। थोड़ा-थोड़ा करके उन्हें पढ़ने को कहे। इससे उनका पढ़ाई में मन लगा रहेगा। कोशिश करें कि पढ़ाई के दौरान आप उनके साथ रहे और उन्हें प्रोत्साहित करे। पढ़ाई के बाद उनके साथ थोड़ा खेलने का भी प्लान करें।(पेरेंट्स से ज्यादा दोस्तों को पसंद क्यों करते हैं बच्चे)

इसे जरूर पढ़ें- बच्चों के परीक्षा से पहले पेरेंट्स रखें इन बातों का खास ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।